{"_id":"6aaad13b35b4bea6e0025b24","slug":"widowed-mother-in-law-of-five-children-adamant-on-marrying-her-son-in-law-in-mainpuri-2026-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इश्क में पागल सास: 26 साल के दामाद को दिल दे बैठी 45 वर्ष की महिला, पांच बच्चों की है मां; पति की हो चुकी माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्क में पागल सास: 26 साल के दामाद को दिल दे बैठी 45 वर्ष की महिला, पांच बच्चों की है मां; पति की हो चुकी माैत
Wed, 16 Sep 2026 10:56 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:56 PM IST
सार
यूपी के मैनपुरी जिले से एक चाैंका देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला की अपने ही दामाद से नजदीकियां बढ़ गईं। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि अब दोनों शादी करना चाहते हैं। मामला थाने तक पहुंच गया, लेकिन दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन
दामाद को दिल दे बैठी सास।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पांच बच्चों की विधवा महिला को अपनी बहन के दामाद से प्यार हो गया। अब दोनों शादी कर साथ रहने की जिद पर अड़े हैं। परिजन के विरोध के बाद मामला कोतवाली पहुंच गया। देर शाम तक पुलिस और परिजन दोनों को समझाने का प्रयास करते रहे।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की 45 वर्षीय महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। वह पांच बच्चों के साथ रहती है। उसकी बहन भी इसी मोहल्ले में रहती है। बहन की बेटी की शादी करीब दो वर्ष पहले नगर के दूसरे मोहल्ले के 26 वर्षीय युवक से हुई थी। शादी के बाद युवक का ससुराल आना-जाना शुरू हुआ। इसी दौरान महिला और युवक के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। करीब छह माह पहले दोनों के बीच प्यार होने की जानकारी परिजन को हुई।

इसके बाद उन्होंने दोनों का विरोध किया। महिला के बच्चों ने भी संबंध खत्म करने के लिए कहा, लेकिन दोनों ने बातचीत बंद नहीं की। बुधवार को परिजन ने घर में पंचायत कर दोनों को समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद महिला युवक के साथ रहने और शादी करने की जिद पर अड़ गई। काफी समझाने के बाद भी दोनों के राजी नहीं होने पर परिजन उन्हें लेकर कोतवाली पहुंचे।
यहां युवक ने पुलिस को बताया कि करीब छह माह से दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं और अब वे शादी करना चाहते हैं। महिला ने भी युवक के साथ रहने की बात कही। पांच बच्चों के बारे में पूछे जाने पर युवक ने उन्हें भी साथ रखने की बात कही। हालांकि, महिला के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हैं। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि महिला के उसकी बहन के दामाद के साथ प्रेम संबंध का मामला सामने आया है। दोनों की काउंसलिंग कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें-आगरा में भीषण हादसा: हाथरस हाईवे पर कैंटर ने बाइक सवारों को राैंदा, दो की माैके पर ही माैत; एक गंभीर घायल
ये भी पढ़ें-आगरा में भीषण हादसा: हाथरस हाईवे पर कैंटर ने बाइक सवारों को राैंदा, दो की माैके पर ही माैत; एक गंभीर घायल