फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Widow thrown out of in-laws house after marrying brother-in-law

देवर की नीयत में खोट: विधवा भाभी से शादी करना नहीं कुछ और था इरादा, ऐसे थे मंसूबे...टूट गए सभी सपने

Thu, 01 Aug 2024 04:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Aug 2024 04:33 PM IST
सार

विधवा भाभी की जीवन में पुनर्विववाह भी खुशियों के रंग नहीं भर सका। देवर ने शादी तो कर ली, लेकिन कुछ दिन बाद ही उसकी खुशियों को नजर लग गई। जो ससुराल वाले अभी तक प्यार लुटाते थे, वो दूसरी शादी होने के बाद दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। इतना ही नहीं अब उसे घर से भी बाहर निकाल दिया। 
 

विज्ञापन
Widow thrown out of in-laws house after marrying brother-in-law
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र में एक विधवा ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि पति की मौत के बाद देवर से उसकी शादी करा दी गई। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसे पति ने अब घर से बाहर निकाल दिया है। 
विज्ञापन


 

पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव भदवास की रहने वाली सीता ने बताया कि गोपाल निवासी चिरायल मऊ थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस के साथ हुई थी। 22 अप्रैल 2024 को पति की बीमारी से मौत हो गई। ससुराल वालों ने देवर विजेंद्र के साथ पुनर्विववाह कर दिया। करीब 20 दिन बाद ससुर गेंदालाल, सास गुड्डी देवी, जेठ सहदेव कहने लगे कि हम लोगों ने गलती कर दी। विजेंद्र की शादी कहीं दूसरी जगह से करेंगे जहां से अच्छा दान दहेज मिलेगा। मेरे साथ मारपीट, गालीगलौज की और दहेज मांगने लगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि 27 जून को पिता के गांव के बाहर छोड़ गए। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर अदालत की शरण ली। जहां से आदेश जारी होने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सदर अमित कुमार राय ने बताया कि पारिवारिक मामला है। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed