{"_id":"67d7893f145ce34785027705","slug":"widow-stripped-and-beaten-with-a-belt-people-remained-spectators-police-have-not-been-able-to-catch-anyone-2025-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: निर्वस्त्र कर विधवा को बेल्ट से पीटा...इसलिए तमाशाबीन बने रहे लोग, पुलिस अब तक किसी को नहीं पकड़ सकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: निर्वस्त्र कर विधवा को बेल्ट से पीटा...इसलिए तमाशाबीन बने रहे लोग, पुलिस अब तक किसी को नहीं पकड़ सकी
Mon, 17 Mar 2025 08:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 17 Mar 2025 08:50 AM IST
सार
निर्वस्त्र कर विधवा महिला की पिटाई कर दी गई। पुलिस आरोपियों को अब तक नहीं पकड़ सकी है। इस वजह से पीड़ित परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
डीजे पर डांस (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : social media
विस्तार
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के ग्राम नाई की सराय में होली पर तेज आवाज मे डीजे बजाने की मना करने पर महिला को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा गया। मामले में पुलिस ने 24 घंटे बाद रिपोर्ट तो दर्ज की लेकिन किसी आरोपी को नहीं पकड़ा। इससे पीड़िता दहशत में है। पुलिस ने अभी तक महिला का मेडिकल तक नहीं कराया है।
महिला का आरोप है कि आरोपी राजीनामा के लिए गांव में पंचायत कर रहे हैं, लेकिन पुलिस पकड़ नही रही है। एसीपी पियूषकांत ने बताया कि रिपोर्ट में जो धाराएं हैं, उनमें सात साल से कम की सजा है। इनमें गिरफ्तारी नहीं होती है।
ये भी पढ़ें - UP News: ISI की महिला एजेंट की चैट...जानें रविंद्र को जाल में कैसे फंसाया, एटीएस की जांच में नया खुलासा

ये है मामला
आगरा के खंदौली के गांव नाई की सराय में होली पर तेज आवाज में डीजे बजाने से मना करना महिला को भारी पड़ गया। गांव के ही कुछ लोगों ने विधवा महिला को निर्वस्त्र कर बेल्ट और डंडों से पीटा। वीडियो और फोटो वायरल हो गए। सूचना पर पीआरवी की टीम पहुंची, लेकिन बिना कार्रवाई के लौट गई। देर शाम अधिकारियों तक जानकारी पहुंची तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

इस बात पर भड़के युवक
घटना शुक्रवार शाम की है। नाई की सराय क्षेत्र की महिला ने बताया कि वह होली के हुड़दंग खत्म होने के बाद शाम 5 बजे अपने प्लाॅट पर गई थी। वहां उनके पशु बंधे रहते हैं। मोहल्ले के लोग तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजा रहे थे। पशु चौंक रहे थे, जिससे वह दूध नहीं निकाल पा रही थीं। आवाज कम करने की कहने पर आरोपी भड़क गए।
ये भी पढ़ें - UP: जेलर का घिनाैना काम...नशे की गोली खिलाकर बनाए शारीरिक संबंध, फिर कराया गर्भपात; पुलिस ने दर्ज किया केस

महिला के फाड़ दिए थे कपड़े
आरोपियों ने कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद बेल्ट और डंडों से पीटने लगे। चीख पुकार होने पर पड़ोसियों ने भी नहीं बचाया। सूचना देने पर पीआरवी की गाड़ी पहुंची, मगर पुलिसकर्मी बगैर कार्रवाई के लौट गए। वह मुढी पुलिस चौकी और खंदौली थाने पहुंचीं मगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। थाना प्रभारी भी शिकायत न होने की बात कहते रहे। इसी दरम्यान कुछ लोगों ने पीड़िता के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता के पति की पांच साल पहले मृत्यु हुई थी। वह दूध बेचकर बच्चों का पालन पोषण कर रही है।