फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Widow pension stopped women have been making rounds for years narrating their pain

Widow Pension: बंद कर दी विधवा पेंशन, वर्षों से चक्कर लगा रही महिलाएं; सुनाया दर्द

Sat, 21 Jun 2025 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Jun 2025 09:49 AM IST
सार

 विधवा पेंशन के लिए महिलाएं वर्षों से अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं। बिना कारण बताए किसी को 2 वर्ष तो किसी की 4 वर्ष से पेंशन बंद कर दी गई है।
 

विज्ञापन
Widow pension stopped women have been making rounds for years narrating their pain
 विधवा पेंशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा जिले में विधवा पेंशन के लिए महिलाएं वर्षों से अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं। बिना कारण बताए किसी को 2 साल तो किसी की 4 साल से पेंशन बंद कर दी गई है। उनके सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


नुनिहाई के सुशील नगर से विकास भवन आईं 75 वर्षीय रामवती ने बताया कि पति को गुजरे 20 साल हो गए। तब से डेढ़ साल पहले तक पेंशन आ रही थी। अब पेंशन बंद है। विभाग के चक्कर काट रही हूं। कई बार कागज जमा किए लेकिन पेंशन चालू नहीं हुई। अब तो उम्मीद छूटने लगी है कि पेंशन मिलेगी भी या नहीं।
विज्ञापन


खेरागढ़ के गांव गोरऊ से आईं 70 वर्षीय अतरो ने बताया कि पति 40 साल पहले गुजर गए थे। गांव के लोगों ने विधवा पेंशन चालू करवा दी थी। अब 2022 से पेंशन बंद है। केवाईसी भी करा दी, लेकिन पेंशन चालू नहीं हुई है। प्रधान कहते हैं कि विकास भवन से चालू होगी। यहां अधिकारी चक्कर लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह फतेहपुर सीकरी के गांव नगला हीरामन से आईं कमलेश ने बताया कि पति वर्ष 2022 में गुजर गए थे। प्रधान ने विधवा पेंशन का आवेदन करवाया था। कई बार विकास भवन के चक्कर लगा चुके लेकिन पेंशन चालू नहीं हो पाई। कुछ लोगों ने बताया कि अगर पैसे नहीं दिए तो ऐसे ही चक्कर कटवाते रहेंगे।


वहीं इस मामले में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह का कहना है कि विधवा पेंशन के लिए गांवों में भी कैंप लगाए जा रहे हैं। अगर किसी को परेशानी आ रही है तो संबंधित कर्मचारियों से समाधान कराया जाएगा। संवाद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed