फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   widow marriage in temple of vrindavan

धर्मनगरी में होने जा रहा ये अनोखा विवाह, भगवान खुद बनेंगे इसके गवाह

Mon, 16 Oct 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Mon, 16 Oct 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
widow marriage in temple of vrindavan
marriage
कभी अभिशाप समझी जाने वाली विधवाओं को लेकर धर्मनगरी वृंदावन में अनोखी पहल होने जा रही है। वृंदावन के सप्तदेवालयों में से एक राधा गोपीनाथ मंदिर में विधवा महिला का विवाह होने जा रहा है। इस महिला ने वर्ष 2013 में केदारनाथ में आई बाढ़ में अपने पति को खो दिया था। 
विज्ञापन


बता दें कि गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में 16 अक्तूबर को विधवा महिला का विवाह होने जा रहा है। इस आयोजन में वर्ष 2013 में केदारनाथ में आई जल प्रलय में पति को खो चुकी उत्तराखंड की रहने वाली विधवा विनीता का गोपीनाथ मंदिर में पारंपरिक विवाह समारोह संपन्न होगा। 
विज्ञापन


इस विवाह में वृंदावन की विधवा माताएं सभी रस्मों को निभाएंगी। सोमवार को दोपहर बाद होने वाले इस आयोजन में मेहंदी, हल्दी तेल की रस्म के साथ गीतों का आयोजन भी विधवाओं द्वारा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद मंदिर प्रांगण में सजे मंडप में विनीता अपने जीवन साथी के साथ सात फेरे लेकर अपना नया वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेगी। सुलभ इंटरनेशनल के पीआरओ मदन झा के अनुसार यह अभियान देशव्यापी जारी रखेगा। कार्यक्रम में सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक भी मौजूद रहेंगे। 

गोपीनाथ मंदिर में दिवाली मनाएंगी विधवाएं

वृंदावन की विधवा और निराश्रित महिलाएं होली और रक्षाबंधन पर्व के बाद रोशनी का त्योहार दिवाली मनाएंगी। राधा गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में दिवाली पर्व का आयोजन होगा।  

गैर सरकारी संगठन सुलभ इंटरनेशनल द्वारा 16 अक्तूबर की दोपहर 3:30 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में विविध कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत विधवाएं मंदिर प्रांगण कें रंगों से रंगोली सजाएंगी, साथ ही दीये जलाकर फुलझड़ी भी चलाएंगी। सुलभ इंटरनेशनल की मानद उपाध्यक्ष विनीता वर्मा ने बताया कि दिवाली पर आश्रय सदनों को भी सजाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed