{"_id":"66ab05828d24f1ca3a0f4aa6","slug":"where-earlier-there-high-court-in-agra-now-lawyers-waiting-for-division-bench-there-demand-raised-2024-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पहले जहां था हाईकोर्ट, अब वहां खंडपीठ का इंतजार; वकीलों ने जोरदारी से उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पहले जहां था हाईकोर्ट, अब वहां खंडपीठ का इंतजार; वकीलों ने जोरदारी से उठाई मांग
Thu, 01 Aug 2024 03:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:03 PM IST
सार
आगरा में पहले जहां हाईकोर्ट था। अब वहां खंडपीठ का इंतजार किया जा रहा है। वकीलों ने जोरदारी से इसकी मांग उठाई है।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद अधिवक्ता गण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में दीवानी में बुधवार को जनमंच ने बैठक की। अधिवक्ताओं ने कहा कि राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन ने सदन में हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना आगरा में कराने की मांग उठाकर सराहनीय कार्य किया है। लोकसभा में दोनों सांसदों ने अब तक ऐसी मांग नहीं उठाई है। तय किया कि अधिवक्ता तीन अगस्त को आगरा आगमन पर रामजीलाल सुमन का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
यह भी तय हुआ कि जो जनप्रतिनिधि हाईकोर्ट खंडपीठ के मुद्दे पर आवाज नहीं उठा रहे हैं, उनके घर के बाहर ढोल बजाकर उन्हें नींद से जगाने का काम किया जाएगा। अध्यक्षता जनमंच के अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह और चौधरी धर्मवीर सिंह ने की। पवन गुप्ता, सत्येंद्र कुमार यादव, हृदेश कुमार यादव, अमर सिंह कमल, विनय अग्रवाल, फूल सिंह चौहान, डाॅ. राजकुमार, उमेश दीक्षित, चौधरी विशाल सिंह, सतीश शाक्य, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन