{"_id":"65bb79ce19e2f43cf7068114","slug":"when-we-sat-face-to-face-our-grudges-went-away-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-111735-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आमने-सामने बैठे तो दूर हुए गिले-शिकवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आमने-सामने बैठे तो दूर हुए गिले-शिकवे
Thu, 01 Feb 2024 04:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:30 PM IST
विज्ञापन
आमने-सामने बैठे तो दूर हुए गिले-शिकवे
थाने में समझौते के बाद दंपती को भेजा घर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गांव इलाहबांस में पति ने किसी बात पर पत्नी से हाथापाई कर दी तो महिला ने पुलिस को कार्रवाई करने के लिए फोन कर दिया। थाने में जब दंपती आमने-सामने बैठे तो कुछ ही देर में गिले शिकवे दूर हो गए। समझौते के बाद दंपती हंसी खुशी के साथ घर लौट गए।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाहबांस निवासी प्रिया ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी। बताया कि पति राजीव ने उसकी पिटाई की है। अक्सर वह उसे मारता पीटता रहता है। पति के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर एक प्रार्थना पत्र भी दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष के लोगों को थाने बुलाया और आपसी बातचीत कराई। दंपती आमने-सामने बैठे तो उनके बीच पनपी दूरियां खत्म हो गईं। वह लोग अब आगे लड़ाई झगड़ा न करने की बात कहते हुए खुशी के साथ रहने के लिए राजी हो गए। पुलिस के सामने आगे से छोटे-छोटे विवाद को आपस में ही बात कर सुलझने की बात कही। दोनों पक्ष के बीच समझौता होने के बाद पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई न करने का फैसला लिया। इसके बाद दंपती हंसी खुशी के साथ घर लौट गए।