{"_id":"675b418c0b88aa69e20c5a14","slug":"when-the-shop-was-found-closed-a-notice-was-pasted-on-the-quacks-clinic-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-124937-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दुकान बंद मिली तो झोलाछाप के क्लीनिक पर चस्पा किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दुकान बंद मिली तो झोलाछाप के क्लीनिक पर चस्पा किया नोटिस
Fri, 13 Dec 2024 01:33 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम लधौली में बुधवार को उपचार के दौरान एक वृद्ध की मौत के मामले की जांच को दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। बृहस्पतिवार को जांच के लिए पहुंची टीम को क्लीनिक बंद मिला। इसके बाद टीम ने क्लीनिक पर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की।
गांव रानीदामर निवासी चंद्रपाल (60) को बुखार की शिकायत होने पर परिजन उसे ग्राम लधौली में सनोद यादव के क्लीनिक पर ले गए। जहां इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी मौत हो गई। इस मामले की जांच के लिए सीएमओ ने पटियाली की प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. सेवाश्री व डॉ. सुल्तान अहमद को जांच सौंपी है।
जांच के लिए टीम बृहस्पतिवार को जांच को पहुंची, लेकिन क्लीनिक पर ताला लटका मिला। इसे बाद टीम ने क्लीनिक पर नोटिस चस्पा कर दिया। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि क्लीनिक पर नोटिस चस्पा करके संचालक को सभी आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है। यदि नोटिस के बाद संचालक ने अपने प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराए तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।