{"_id":"60c211f38ebc3e9a1d20a7d6","slug":"when-the-heat-reached-its-peak-children-started-falling-prey-to-diarrhea-and-fever-agra-news-agr4952065113","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी चरम पर पहुंची तो डायरिया और बुखार का शिकार होने लगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी चरम पर पहुंची तो डायरिया और बुखार का शिकार होने लगे बच्चे
विज्ञापन
फोटो... 01,02
गर्मी के प्रकोप से डायरिया और बुखार के बढे़ मरीज
-सबसे अधिक बच्चों और बुजुर्गों पर प्रभाव
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मौसम के बढ़ते तेवर के साथ-साथ संक्रामक रोगों ने बच्चों की सेहत बिगाड़ दी है। प्राइवेट अस्पतालों से लेकर क्लीनिक तक पर भीड़ नजर आ रही है। इधर, सरकारी अस्पतालों के वार्ड भी धीरे-धीरे फुल होते जा रहे हैं।
तल्ख गर्मी के कारण छह से दस साल तक बच्चों को डायरिया की शिकायतें होना शुरु हो गई हैं। मौसम में उतार, चढ़ाव के कारण बुखार भी तेजी से फैल रहा है। निजी चिकित्सकों के यहां ओपीडी में भीड़ नजर आ रही है। इधर, मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में पलंग फुल हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को वार्ड में 20 बच्चे भर्ती थे। इनमें अधिकांश डायरिया और बुखार से पीड़ित थे। मरीजों की संख्या बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है, ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बच्चा वार्ड के लिए अलग से इंतजाम किए हैं।
मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. एलके गुप्ता ने बताया कि डायरिया और बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। वार्ड फुल हो गया है। मरीजों को दिक्कत न हो, इसलिए पलंग की संख्या बढ़ा दी गई है। स्टाफ को भी प्रशिक्षण दे दिया गया है।
विज्ञापन
गर्मी में इन सलाहों पर दें ध्यान
-बच्चों को फ्रीज में रखी चीजों से दूर रखें।
- पानी उबालकर उसे ठंडा करके पिलाएं।
- बासी भोजन का सेवन कतई न करें।
-ज्यादा समय के कटे फलों का सेवन न करें।
- बाजार में पकी सामग्री का सेवन करने से बचें।
- गर्मी में बच्चों को कम से कम बाहर निकलने दें।