फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When the family imposed restrictions, the loving couple ate poison

घरवालों ने लगाई बंदिश तो प्रेमी युगल ने खाया जहर

Thu, 02 Sep 2021 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
When the family imposed restrictions, the loving couple ate poison
कुरावली (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में घरवालों की बंदिश और शादी के लिए तैयार न होने के चलते प्रेमी युगल ने बृहस्पतिवार सुबह जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां युवक की मौत हो गई, वहीं युवती का इलाज चल रहा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 22 वर्षीय युवक के गांव की रहने वाली एक गैर जाति की 18 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध हो गए थे। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वह शादी के लिए तैयार नहीं हुए। दोनों के परिजनों ने उन पर बंदिश लगा दी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार इस बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद दोनों ने एक ही दिन आत्महत्या करने का निर्णय ले लिया। बृहस्पतिवार की सुबह अपने-अपने घर पर दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की कोशिश की।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर दोनों को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच आगरा ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद आनन फानन परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। उधर युवती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में है, किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई। युवक के शव का भी बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया गया। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-ओमहरि वाजपेई, प्रभारी निरीक्षक कुरावली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed