फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When refused to open the shop, threw the goods

Agra News: दुकान खोलने से मना किया तो, सामान फेंका

Tue, 26 Mar 2024 06:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 26 Mar 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
When refused to open the shop, threw the goods
दुकान खोलने से मना किया तो, सामान फेंका
विज्ञापन

विरोध करने पर दंपती की पिटाई, ममसीपुर में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। गांव ममसीपुर में जब दुकानदार ने उधार देने से मना कर दिया तो रसूखदार आग बबूला हो गए। दुकान में तोड़फोड़ करने लगे और सामान को उठाकर फेंक दिया। विरोध करने पर दुकानदार दंपती को लाठी डंडे से पीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

थाना क्षेत्र के गांव ममसीपुर निवासी अरविंद कुमार 23 मार्च की रात को घर पर थे। रात करीब 10 बजे गांव निवासी रसूखदार रवी सिंह, अनुज और ओपेंद्र उर्फ कल्ला दरवाजे पर आकर दुकान खोलने के लिए कहने लगे। नामजद लोगों पर उसकी पहले से ही काफी उधारी थी। जिस कारण से अरविंद ने दुकान खोलने से मना कर दिया। इसी बात से गुस्साए आरोपियों ने दुकान में लाते मारना और गाली गलौज करना शुरू कर दिया। अरविंद और उसकी पत्नी बाहर आईं तो आरोपी हमलावर हो गए। दोनों को लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। दुकान में रखा सामान भी आरोपियों ने उठाकर फेंक दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने रसूखदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed