फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wheels of goods train derailment during shunting at Yamuna Bridge railway station in Agra

Agra News: मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, यमुना ब्रिज-आगरा फोर्ट स्टेशन के बीच तीन घंटे बाधित रहा ट्रैक

Sat, 15 Jul 2023 09:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 09:13 PM IST
सार

आगरा में मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतर गए। इस वजह से यमुना ब्रिज और आगरा फोर्ट स्टेशन के बीच तीन घंटे तक ट्रैक बाधित रहा। कई ट्रेन लेट हो गईं। 

विज्ञापन
Wheels of goods train derailment during shunting at Yamuna Bridge railway station in Agra
Agra News: मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, यमुना ब्रिज-आगरा फोर्ट स्टेशन के बीच तीन घंटे बाधित रहा ट् - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन पर शंटिंग के वक्त मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतर गए। इससे तीन घंटे तक आगरा फोर्ट स्टेशन तक का ट्रैक बाधित रहा। दो ट्रेन ट्रैक साफ होने पर रवाना हो सकीं। कई ट्रेन लेट हो गईं। 

विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को दोपहर 2:26 बजे टूंडला-बांदीकुई रेल सेक्शन में यमुना ब्रिज स्टेशन के यार्ड में खाली मालगाड़ी की शंटिंग हो रही थी। एक वैगन के दो पहिए पटरी से उतर गए। ये वैगन ट्रेन के बीच के थे। इससे यमुना ब्रिज और आगरा फोर्ट स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक बाधित रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मासूमों की सेहत से खिलवाड़: आगरा में मिड डे मील के खाने में निकले कीड़े, अभिभावकों में आक्रोश; कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के वक्त टूंडला की ओर से अजीमाबाद एक्सप्रेस और पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस आ रही थी। उसे यमुना ब्रिज स्टेशन आगरा फोर्ट स्टेशन और पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस को छलेसर स्टेशन पर रुकवाया गया। डीआरएम आनंद स्वरूप भी मौके पर पहुंच गए। ट्रैक से मालगाड़ी हटने के बाद ट्रेनों को रवाना गया। दोनों ही ट्रेनें करीब तीन घंटे देरी से रवाना हो सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed