फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wheat sowing

कासगंज में 97 हजार हेक्टेअर में होगी गेहूं की बुवाई

Wed, 18 Nov 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
wheat sowing
कासगंज। गेहूं की बुवाई शुरू हो चुकी है। जनपद में 97 हजार हेक्टेअर में गेहूं की बुवाई का लक्ष्य है। नवंबर के अंत तक गेहूं की बुवाई का समय अच्छा माना जाता है। इस समय बुवाई करने से अच्छी पैदावारकी संभावना रहती है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व हुई बारिश के बाद खेतों में नमी आ गई हैं। इसका फायदा लेते हुए किसानों ने गेहूं की बुवाई के लिए खेतों को तैयार किया है। बुवाई के लिए नवंबर माह अच्छा माना जाता है। इस समय तापमान भी बुवाई के अनुकूल है और अच्छी उपज होती है। नवंबर तक एचडी 2967, एचडी 3064 एवं 3043 वैराइटी अच्छी रहती हैं। जो तीन माह में पककर तैयार हो जाती हैं।
विज्ञापन

50 फीसदी अनुदान पर मिल रहा बीज
कृषि विभाग गेहूं का बीज राजकीय बीज गोदामों पर 50 फीसदी अनुदान पर किसानों को मुहैया करा रहा है। जनपद के लिए 2200 क्विंटल बीज का आवंटन किया है। इसमें 800 क्विंटल बीज का किसानों को वितरण किया जा चुका है। पहले आए पहले पाओ के आधार पर बीत वितरण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद की पर्याप्त व्यवस्था, नहीं होगी किल्लत
गेहूं की बुवाई के बाद टॉप ड्रेसिंग के लिए किसानों को खाद की आवश्यकता होती है। कृषि विभाग का दावा है कि जनपद में खाद की किल्लत का सामना किसानों को नहीं करना होगा। इस समय 7000 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। आवश्यकता पड़ने पर खाद की डिमांड कर उपलब्ध कराया जाएगा।

बुवाई के लिए यह समय अनुकूल है। 30 नवंबर तक बुवाई का समय बेहतर है। जनपद में खाद की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। वहीं किसानों को अनुदान पर बीज भी उपब्लध कराया जा रहा है।
- सुमित कुमार चौहान, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed