फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wheat farmers befitted by online payment in agra

आनलाइन पेमेंट से लगी किसानों लॉटरी, आगरा में गेहूं की बंपर खरीद

Fri, 16 Jun 2017 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 16 Jun 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
wheat farmers befitted by online payment in agra
Online Banking
आगरा में आनलाइन भुगतान से इस बार किसानों की बल्ले-बल्ले हो गई। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं तुलने के तीसरे दिन किसानों के खाते में रुपया पहुंच गया। मतलब, बिचौलियों की दाल नहीं गली और नतीजा रहा कि 8450 किसानों ने आढ़तियों के बजाए गेहूं बेचने के लिए सरकारी केंद्रों को तरजीह दी। इनके खाते में गेहूं खरीद के मुताबिक 4588.22 लाख रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन


अंदाजा इसी से कि बीते साल महज 1422 मीट्रिक टन गेहूं ही सरकारी केंद्रों पर खरीदा जा सका और महज 498 किसान लाभांवित हुए। इस बार लगभग 20 गुना वृद्धि हुई। 15 जून तक 8450 किसानों से 28,072 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। 
विज्ञापन


जिला विपणन अधिकारी राजेश्वर प्रताप सिंह का कहना है कि इस बार केंद्र पर खराब फसल बताकर किसानों को लौटाया भी नहीं गया, इसका निर्णय पांच सदस्यीय टीम ने किया, जिसमें दो किसान भी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में गेहूं खरीद के लिए 44 केंद्र बनाए गए थे। मौके पर ही किसान का बैंक खाता संख्या, आधार कार्ड संख्या, खरीदी गई फसल का वजन, कुल कीमत जैसा विवरण तैयार कर आनलाइन कर दिया जाता था। तीन दिन के अंदर किसान के खाते में रुपया शासन की ओर से जमा करा दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed