फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wheat crop fell due to rain coupled with strong wind In Mainpuri while pulses and oilseeds also got damaged

UP: तेज हवा के साथ हुई बारिश, खेतों में बिछ गई गेहूं की फसल... दलहन और तिलहन को भी नुकसान; किसान चिंतित

Sat, 02 Mar 2024 11:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Mar 2024 11:32 PM IST
सार

मैनपुरी में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। वहीं दलहन और तिलहन को भी नुकसान हुआ है। फसल खराब होने से किसानों के माथे पर चिंता रेखा उभर आई है।  

विज्ञापन
wheat crop fell due to rain coupled with strong wind In Mainpuri while pulses and oilseeds also got damaged
तेज हवा के साथ हुई बारिश, खेतों में बिछ गई गेहूं की फसल... - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की रात से शुरू बूंदाबांदी के बाद शनिवार की सुबह मौसम और खराब हो गया।  सुबह साढ़े 10 बजे के करीब तेज हवा के साथ जिले भर में तेज बारिश हुई। इससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई है। किसानों को अब उपज प्रभावित होने की आशंका सता रही है। वहीं आगे भी मौसम साफ होने की आसार अभी नहीं हैं।

विज्ञापन


दो और तीन मार्च को बारिश की आशंका मौसम विभाग ने जताई थी। लेकिन, मैनपुरी में इससे पहले ही मौसम बिगड़ गया। एक मार्च की शाम से ही बादल छाए रहने के साथ देर रात बूंदाबांदी भी होती रही। बूंदाबांदी के चलते किसान परेशान थे, लेकिन उनकी परेशानी शनिवार को और बढ़ गई। शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे के करीब तेज हवा के साथ जिले भर में तेज बारिश हुई। लगभग 12 मिमी बारिश इस दौरान रिकॉर्ड की गई। 

विज्ञापन
Trending Videos

वहीं खेतों में खड़ी गेहूं की फसल हवा के साथ हुई बारिश से खेतों में ही गिर गई। जिले में डेढ़ लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में किसान गेहूं की खेती करते हैं। ऐसे में सर्वाधिक संख्या में किसान इससे प्रभावित हुए हैं। इतना ही नहीं अब गेहूं की फसल गिरने से उपज प्रभावित होने की भी आशंका सता रही है।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास रंजन चौधरी ने बताया कि गेहूं गिरने से दाना पतला रहने के साथ ही बदरंग भी हो जाता है। ऐसे में उन्होंने भी किसानों का नुकसान होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन

wheat crop fell due to rain coupled with strong wind In Mainpuri while pulses and oilseeds also got damaged
दलहन और तिलहन को भी नुकसान - फोटो : संवाद

आलू की खुदाई और सरसों की थ्रेशिंग भी रुकी

बारिश के चलते आलू की खुदाई का काम भी रुक गया है। जिले लगभग 22 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू पककर तैयार है। इसकी खुदाई का काम तेजी से चल रहा है। बारिश होने से एक तरफ जहां खुदाई का काम रुक गया है तो वहीं बाद में भी आलू की चमक फीकी रहेगी। इसके साथ ही सरसों की थ्रेशिंग भी रुक गई है।

विज्ञापन

आज भी हो सकती है बारिश

किसानों की चिंता आगे भी कम होने की उम्मीद नहीं नजर आ रही है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में भी बारिश होने की आशंका बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 3 मार्च को भी बारिश हो सकती है। अगर बारिश होती है तो किसानों के लिए ये संकट और भी बड़ा हो जाएगा।

किसानों की बात

गेहूं की फसल पूरी तरह खेतों में बिछ गई है। ऐसे में इस बार उत्पादन 20 प्रतिशत तक कम होना तय है। वहीं आगे भी अगर बारिश होती रही तो गेहूं का दाना भी काला पड़ जाएगा। इससे सरकारी केंद्रों पर विक्रय भी नहीं किया जा सकेगा। -सतीश चंद्र, मंछना।
 

आलू की खुदाई करने में किसान जुटे हुए थे। लेकिन बीच में ही बारिश होने से परेशानी बढ़ गई है। अब आलू की खुदाई रुक जाएगी। वहीं बाद में भी मिट्टी गीली होने के चलते आलू में चमक नहीं रहेगी। इससे कीमतें भी गिरेंगी। -बेंचेलाल, जागीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed