{"_id":"67e66d2c135479dfbd02c11f","slug":"wheat-crop-caught-fire-farmers-showed-such-wisdom-that-they-saved-many-people-s-crops-from-burning-2025-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गेहूं की खेत में लगी आग तो किसान घबराए नहीं...सूझबूझ से लिया काम, कई लोगों की फसल को जलने से बचा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गेहूं की खेत में लगी आग तो किसान घबराए नहीं...सूझबूझ से लिया काम, कई लोगों की फसल को जलने से बचा लिया
Fri, 28 Mar 2025 03:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 28 Mar 2025 03:04 PM IST
सार
किसान के खेत में आग लगी। एक बीघा की फसल जल गई, इसके बाद किसानों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर से जुताई करना शुरू कर दी, जिससे आग दूसरे खेतों तक नहीं फैल सकी।
विज्ञापन
गेहूं की खेत में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के गांव इनायतपुर में शुक्रवार दोपहर में चरन सिंह पुत्र हाकिम सिंह निवासी इनायतपुर के गेहूं के खेत के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन विद्युत लाइन के तारों में फॉल्ट होने पर उससे निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई, जिससे किसान के खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
आग को आगे बढ़ने से ऐसे रोका
पीड़ित किसान चरन सिंह ने बताया कि आग लगने पर इसकी सूचना थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। किसान ने बताया कि ग्रामीणों और परिवार के लोगों के सहयोग से ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोक लिया गया। ट्यूबल से पानी चलाकर आग पर काबू पा लिया गया।
ये भी पढ़ें - UP: हर महीने दंगा नियंत्रण का रिहर्सल...फिर भी करणी सेना पड़ गई भारी, पुलिस की छह चूक; जिसकी वजह से हुआ बवाल

इस तरह बचाई बाकी की फसल
किसान के खेतों में रखी बाकी गेहूं की कटी पड़ी फसल को जलने से बचाया जा सका और आसपास के किसानों की फसल को भी बचाया जा सका। आग लगने से किसान की करीब एक बीघा गेहूं के खेत की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आग बुझ जाने पर रास्ते में आ रही फायरब्रिगेड को सूचना देकर वापस कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें - UP: छेड़छाड़ तो दूर...किसी को नजर उठाकर देखे तक नहीं, छात्रा से की थी शर्मनाक हरकत; पुलिस ने किया ऐसा हश्र

तो हो सकता था बड़ा नुकसान
ग्रामीण सुनील कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से भागदौड़ कर खेतों में आग को फैलने से रोक लिया गया, नहीं आग विकराल रूप ले सकती थी और आसपास किसानों के खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल जलकर राख होते देर नहीं लगती।
ये भी पढ़ें - सपा सांसद के घर हमला: गेट टूट जाता तो कोई नहीं बचता...60 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पुत्रवधू ने बयां की दहशत