फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wheat Crop Burnt To Ashes Due To Fire In firozabad

खेत में लगी आग: गेहूं की फसल जलकर राख, नुकसान देख किसान के छलके आंसू

Thu, 30 Mar 2023 07:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Mar 2023 07:36 PM IST
सार

हाईटेंशन तारों से निकली चिंगारी से कटी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक फसल जलकर राख हो गई। 

विज्ञापन
Wheat Crop Burnt To Ashes Due To Fire In firozabad
गेहूं की फसल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में बृहस्पतिवार शाम हाईटेंशन तारों से निकली चिंगारी से खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीण आग को बुझा पाते उससे पूर्व ही करीब एक बीघा की फसल जकर राख हो गई।

विज्ञापन

यहां की है घटना 

थाना क्षेत्र के गांव नगला केशों निवासी पदम सिंह के खेतों में गेहूं की कटी हुई फसल पड़ी हुई है। वह अन्य खेत में फसल को कटवा रहा था। इसी बीच शाम चार बजे करीब अचानक हाईटेंशन लाइन पर बैठे पक्षियों के उड़ने पर तार आपस में टकरा गए। तारों के आपस में टकराने पर निकली चिंगारी से खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ेंं -  UP: शादी के तीन साल बाद पति हुआ लालची, अवसाद में है शिक्षिका, बोली- जीने की इच्छा हो चुकी है खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बीघा फसल जल गई

कटी फसल में आग लगने पर उठे धुंए को देख खेतों पर कार्य कर रहे लोग चिल्लाए तथा आग बुझाने दौड़े। ग्रामीण पानी के बर्तन आदि लेकर दौड़े तो वहीं किसानों ने कटी फसल को आग लगने वाले दायरे से अलग किया। तक आग पर काबू पाया। किसान पदम सिंह ने बताया कि आग में करीब एक बीघा की कटी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed