फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   whatsapp group admin arrested for obscene message sent to scientist

वैज्ञानिक को अश्लील मैसेज भेजने में ग्रुप एडमिन को जेल, मोबाइल में मिले इन देशों के नंबर

Tue, 16 Oct 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 16 Oct 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
whatsapp group admin arrested for obscene message sent to scientist
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक को व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़कर अश्लील मैसेज भेजने के आरोपी ग्रुप एडमिन को सोमवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसे चंदौली से गिरफ्तार किया था। आरोपी का मोबाइल भी जब्त किया है। उसे प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


विधि विज्ञान प्रयोगशाला में तैनात वैज्ञानिक ने एसएसपी से शिकायत की थी। इसमें कहा था कि व्हाट्स के ग्रुप बनाकर उनके मोबाइल नंबर को जोड़ा जाता है। इसमें अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे जाते हैं। उन्होंने तीन बार ग्रुप से लेफ्ट किया, लेकिन उन्हें फिर से जोड़ लिया गया। कई बार स्क्रीन शॉट भी उनके पर्सनल नंबर पर भेजे गए। इसके पीछे साजिश की आशंका जाहिर की। 
विज्ञापन


इस पर साइबर क्राइम सेल को जांच सौंपी गई। जांच में पता चला कि चंदौली के थाना चकिया स्थित गांव सराय का शिवेंद्र पुत्र ईश्वरी प्रसाद ग्रुप का एडमिन है। इस पर पुलिस टीम को भेजा गया। आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डाउनलोड करता था पोर्न साइट के एप

सोमवार को पुलिस ने शिवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसे थाना रकाबगंज लेकर आए। पुलिस की पूछताछ में वह वैज्ञानिक को ग्रुप में जोड़ने का कारण नहीं बता सका। उसका कहना था कि वो प्ले स्टोर से पोर्न साइट के एप डाउनलोड करता है। इसके बाद ग्रुप में डाल देता है। 

उसने कई ग्रुप बना रखे हैं। इनमें तमाम लोग जुड़े हुए हैं। उसे नहीं पता कि वैज्ञानिक कौन हैं। उसे नंबर कहीं से मिल गया था, इसलिए जोड़ लिया। इंस्पेक्टर थाना रकाबगंज ने बताया कि शिवेंद्र 19 साल का है। वो बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। उसके पिता परचून की दुकान चलाते हैं। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

ग्रुप में पाकिस्तान, फ्रांस सहित कई देशों के लोग 

इंस्पेक्टर थाना रकाबगंज ने बताया कि शिवेंद्र के मोबाइल में चार से पांच ग्रुप ऐसे मिले, जिनमें विदेशी नंबर भी जुड़े हुए हैं। कुछ नंबर पाकिस्तान, फ्रांस सहित अन्य देशों के हैं। आरोपी युवक ने विदेशी नंबर क्यों जोड़ रखे थे, इसके बारे में नहीं बता सका। 

मोबाइल से डेटा कर दिया डिलीट

पुलिस ने शिवेंद्र के मोबाइल की जांच की। इसमें व्हाट्स एप के कई ग्रुप के अलावा गैलरी में पोर्न वीडियो और फोटो भी मिले। काफी सारा डेटा शिवेंद्र ने डिलीट कर दिया। अब पुलिस उसे डेटा को रिकवर करने के लिए मोबाइल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजेगी। वहीं साइबर सेल भी जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed