फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   What the paper certificate, "Dizzy Locker not

कागज वाले सर्टिफिकेट की क्या जरूरत, ‘डिजी लॉकर’ है न

Tue, 24 Feb 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 24 Feb 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों में या नौकरी आदि के लिए आवेदन करना है तो जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने की जरूरत नहीं होगी। डिजिटल इंडिया मिशन के तहत तैयार ‘डिजी लॉकर’ इसका समाधान है। इसमें सारे प्रमाणपत्रों का डिजिटल फारमेट सुरक्षित रखने की सुविधा है। सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 10 फरवरी से इसके बीटा वर्जन शुरू कर दिया। कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड नंबर के जरिये इसका उपयोग कर सकता है। इस पोर्टल के जरिये अब आप अपने डॉक्यूमेंट को डिजिटल फॉरमेट में सेव कर सकेंगे। इसके बाद यूनिफार्म रिसोर्स इंडिकेटर लिंक के जरिए यह दस्तावेज कहीं भी ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। आप www.digitallocker.gov.in पर लॉगऑन कर डिजी लॉकर का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास आधार नंबर होना जरूरी है। आधार नंबर ही डिजी लॉकर पर आपकी पहचान बनेगा। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए support@digitallocker.gov.in पर मेल कर सकते हैं। इस योजना का मकसद दस्तावेजों के रखरखाव के बोझ को कम करना और कागज के उपयोग को भी सीमित करना है।
त्रिस्तरीय उपयोग
डिजी लॉकर सुविधा का उपयोग तीन प्रकार से किया जा सकेगा। इसमें पहले वे संस्थान होंगे जो प्रमाणपत्र जारी करते हैं। दूसरे आधार कार्ड उपभोक्ता और तीसरे वे संस्थान और कार्यालय जहां प्रमाणपत्र जमा करना आवश्यक है। जैसे- विश्वविद्यालय, नौकरी के आवेदन के लिए, कार्यालय आदि।
विज्ञापन

कागजरहित भविष्य
सरकार की योजना है कि ‘डिजी लॉकर के बाद प्रमाणपत्रों का वर्तमान कागजी रूप खत्म कर दिया जाए। शैक्षणिक प्रमाण पत्र जारी करने वाली संस्थाएं जैसे-सीबीएसई, यूपी बोर्ड आदि भविष्य में दसवीं और बारहवीं के अंकपत्र और प्रमाणपत्र डिजिटल रूप में ही जारी करेंगे। इन्हें संबंधित छात्र के आधार कार्ड नंबर के जरिए पहचाना जाएगा। दस्तावेजों में धोखाधड़ी न हो इसके लिए डिजिटल हस्ताक्षर की सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयोग में आसान
डिजी लॉकर का प्रयोग कंप्यूटर और इंटरनेट की सामान्य जानकारी रखने वाले लोग भी कर सकेेंगे। इसमें वेबसाइट पर लॉगऑन करने के बाद अपना एकांउट बनाना है जिसके लिए अपने आधार कार्ड का नंबर निर्धारित कॉलम में भरना होगा। इसके बाद आधार कार्ड में दिए गए आपके मोबाइल नंबर पर मेसेज आएगा जिसमें दिया गया पासवर्ड एंटर करते ही आपकी वैधता साबित हो जाएगी। इसके बाद पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फार्मेट, जेपीजी इमेज फार्मेट में आप दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।             
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed