फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   What kind of SIR is this... 60 votes were cast in a single house.

Agra News: ये कैसा एसआईआर...एक ही घर में मिले 60 वोट

Sun, 01 Mar 2026 02:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
What kind of SIR is this... 60 votes were cast in a single house.
सदर तहसील में नोटिस सुनवाई केंद्र का निरीक्षण करते मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप स्त्रोत सूचना विभा
आगरा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की हकीकत परखने शनिवार को रोल प्रेक्षक एवं मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह तहसील सदर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने नोटिस निस्तारण केंद्र पर दस्तावेज की बारीकी से जांच की। वहीं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में मतदाता सूची की गड़बड़ी पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने मंडलायुक्त को बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के क्रम में प्रतिदिन सुनवाई की जा रही है। शनिवार को लगभग 130 नोटिसों पर सुनवाई पूरी की गई। इस पर आयुक्त ने निर्देश दिए कि प्रत्येक नोटिस का निस्तारण केवल कागजी न हो, बल्कि गुणवत्तापूर्ण हो। उन्होंने आवेदनों के साथ लगे दस्तावेज और फोटो को स्पष्ट रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) के साथ समीक्षा बैठक की। एक प्रतिनिधि ने छावनी विधानसभा का गंभीर मुद्दा उठाते हुए कहा कि वहां एक ही घर में 60 वोट दर्ज हैं। बीएलओ जमा फॉर्म अपडेट नहीं कर रहे हैं। ऐसे में एसआईआर अभियान का क्या लाभ होगा। मंडलायुक्त ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
बीएलओ कॉल बुकिंग सेवा पर जताई नाराजगी
आगरा उत्तर, दक्षिण और छावनी विधानसभा के नोटिस केंद्रों पर बहुत कम लोग पहुंच रहे हैं। आयुक्त ने बुक ए कॉल विद बीएलओ सेवा की लचर स्थिति पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने राजनैतिक दलों से भी अपील की कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के माध्यम से अधिक से अधिक फॉर्म-6ए भरवाएं ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed