फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   What is Indian Police Protection Force in whose name more than 600 youth were cheated another victim

UP: क्या है भारतीय पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स...जिसके नाम पर 600 से ज्यादा युवाओं से हुई ठगी, एक और पीड़ित आया

Fri, 06 Jun 2025 02:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Jun 2025 02:21 PM IST
सार

भारतीय पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स  की आड़ में देशभर के युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला अरविंद पांडेय और उसकी पत्नी सुमित्रा को जेल भेजने के बाद पुलिस अब मुकेश उर्फ रामपाल यादव और प्रकाश नाम के व्यक्ति की तलाश में लगी है।

विज्ञापन
What is Indian Police Protection Force in whose name more than 600 youth were cheated another victim
पीड़ित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के किशनी में भारतीय पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स के नाम से सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण केंद्र चलाया जा रहा था। देशभर से 600 से ज्यादा युवाओं को ठगी का शिकार बना लिया गया। इस मामले का एक और पीड़ित सामने आया है। 
विज्ञापन


भारतीय पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स  की आड़ में देशभर के युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला अरविंद पांडेय और उसकी पत्नी सुमित्रा को जेल भेजने के बाद पुलिस अब मुकेश उर्फ रामपाल यादव और प्रकाश नाम के व्यक्ति की तलाश में लगी है। मुकेश उर्फ रामपाल डीड लेखक है। वहीं, प्रकाश, बिहार का रहने वाला है। मुकेश ने अरविंद को किशनी में जमीन किराए पर दिलाई थी। प्रकाश ठगी की रकम को मैनेज करता था। अरविंद पांडेय, जो कि मूलरूप से राजपुर, कुर्रा का रहने वाला है। शहर के गाड़ीवान मोहल्ला और फरीदाबाद, हरियाणा में भी आवास है। 
विज्ञापन


अरविंद अपनी कथित पत्नी सुमित्रा के साथ मिलकर किशनी में भारतीय प्रोटेक्शन पुलिस फोर्स के नाम से भर्ती प्रशिक्षण केंद्र अवैध रूप से संचालित कर रहा था। तेलंगाना के पिता-पुत्रों ने इसके खिलाफ नौकरी के नाम पर 3-5 लाख रुपये प्रति व्यक्ति ठगने की शिकायत की थी। पुलिस ने जांच कर पुख्ता सबूत एकत्रित करते हुए अरविंद और सुमित्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अरविंद के संबंध में पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि वह रंगीन मिजाज था। 150 से अधिक महिलाओं के साथ उसके संबंध रह चुके हैं। इस बात को वह बड़े ही रुतबे के साथ बताता था। पिछले दिनों शहर में खोले गए एक ऑफिस में रखी गई लड़की को भी वह घुमाने लगा था। उससे रुपयों के लेने-देन पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed