फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   What did PM Modi say after Janmabhoomi darshan some special meanings are being extracted from it

PM Modi Mathura visit: जन्मभूमि दर्शन के बाद ऐसा क्या बोले पीएम मोदी, जिसके निकाले जा रहे कुछ खास मायने

Fri, 24 Nov 2023 12:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Nov 2023 12:08 AM IST
सार

श्रीराम जन्मभूमि की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि को ईदगाह मस्जिद की छांव से निकालने के संबंध में पीएम मोदी के बयान के मायने निकाले जा रहे हैं।  उन्होंने इस भाषण में कहा कि अयोध्या के लोकार्पण की तिथि आ गई है। मथुरा भी अब दूर नहीं है।
 

विज्ञापन
What did PM Modi say after Janmabhoomi darshan some special meanings are being extracted from it
पीएम मोदी और सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीराबाई की 525वीं जयंती पर मथुरा में आयोजित कार्यक्रम में 20 मिनट का भाषण दिया। उन्होंने इस भाषण में कहा कि अयोध्या के लोकार्पण की तिथि आ गई है। मथुरा भी अब दूर नहीं है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भगवान श्री कृष्ण की भक्त मीराबाई की 525वीं जयंती के अवसर पर मथुरा के रेलवे ग्राउंड पर आयोजित ‘मीराबाई जन्मोत्सव’ में भाग लिया। यहां मंच से उन्होंने 20 मिनट का भाषण दिया। मगर, अंतिम दो मिनट में उन्होंने अयोध्या से जोड़ते हुए मथुरा को लेकर बयान दिया। इस बयान के दो मायने निकाले जा रहे हैं। पहला अयोध्या की तर्ज पर बांके बिहारी के कॉरिडोर से जोड़कर विकास के संदर्भ व दूसरा श्रीराम जन्मभूमि की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि को ईदगाह मस्जिद की छांव से निकालने के संबंध में माना जा रहा है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पुर्नरुत्थान के पीछे श्रीकृष्ण का ही आशीर्वाद है। मथुरा भक्ति आंदोलन का केंद्र रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से यहां संत आए। सभी का संदेश और उद्देश्य एक ही था। ब्रज की धरा असाधारण है। यहां वही आता है, जिसे स्वयं श्रीकृष्ण और श्रीजी बुलाते हैं। ब्रज की रज भी पूजनीय है। यहां के कण-कण में कृष्ण समाए हैं। ग्रंथों में कहा गया है कि ब्रज में आने से विश्व के तीर्थों का लाभ मिलता है। ब्रज लाड़ली जी और लाड़ले जी के प्रेम का अवतार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा आगमन का ब्योरा
पीएम मोदी ने मथुरा आने से पहले अपने दौरे को लेकर एक्स पर इसकी जानकारी भी दी है। पीएम मोदी ने लिखा कि संत मीराबाई का जीवन निश्छल भक्ति और आस्था का अनुपम उदाहरण है। भगवान श्री कृष्ण को समर्पित उनके भजन और दोहे आज भी हम सभी के अंतर्मन को श्रद्धा-भाव से भर देते हैं। उनकी 525वीं जयंती पर मथुरा में ''संत मीराबाई जन्मोत्सव'' का आयोजन हो रहा है। इससे जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed