फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Went from Bijauli in search of work, took the path of crime

Agra News: बिजाैली से गए थे काम की तलाश में, पकड़ लिया अपराध का रास्ता; लाॅरेंस के गिरोह में हुए शामिल

Wed, 18 Feb 2026 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 18 Feb 2026 02:56 AM IST
सार

एक महीने पहले काम की तलाश में बिजौली से साथ गए सनी और सोनू की गिरफ्तारी से परिजन के साथ गांव के लोग भी हैरत में हैं। वो लाॅरेंस के गिरोह से कब जुड़ गए? इस बारे में कोई कुछ नहीं जानता है।

विज्ञापन
Went from Bijauli in search of work, took the path of crime
रोहित शेट्टी प्रकरण: विष्णु कुशवाह

विस्तार

फिल्म निर्माता के घर पर फायरिंग के मामले में हरियाणा के झज्जर से बिजौली के दीपक शर्मा, रितिक यादव के साथ सनी जाटव, सोनू पुरवंशी की गिरफ्तारी हुई है। एक महीने पहले काम की तलाश में बिजौली से साथ गए सनी और सोनू की गिरफ्तारी से परिजन के साथ गांव के लोग भी हैरत में हैं। वो लाॅरेंस के गिरोह से कब जुड़ गए? इस बारे में कोई कुछ नहीं जानता है। उनकी गिरफ्तारी के बाद हर कोई उनकी चर्चा कर रहा है।
विज्ञापन


बिजौली निवासी विनोद कुमार के तीन बेटे सोनू, मोनू, शिवांशु हैं। इनमें सोनू सबसे बड़ा है। विनोद कुमार ने बताया कि मोनू जैतपुर में परचून की दुकान पर काम करता है, जबकि शिवांशु अभी सिर्फ 9 साल का है। चार बेटियों में से दो की शादी हो गई है। बेटियों की शादी में हुए कर्ज में दुकान और कुछ खेत बेचना पड़ा है। बेटा सोनू मुंबई में सब्जी की फड़ लगाकर गुजर बसर कर रहा था। कभी-कभी दिल्ली भी चला जाता था। विनोद कुमार ने बताया कि बेटा सोनू निर्दोष है, उसे फंसाया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली में मां के साथ किराये पर रह रहा था सनी
वहीं राकेश का बेटा सनी जाटव दिल्ली में ठेल पर फल बेचने का काम करता है। पिता राकेश दिव्यांग हैं। छोटा भाई सचिन, मां नवनीत देवी दिल्ली में किराये पर रहती हैं। आर्थिक रूप से कमजोर पूरा परिवार सनी की कमाई पर आश्रित है। बिजौली स्थित घर पर सनी की दादी प्रेमा देवी मिलीं। उन्हें सनी की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गोलू पंडित ने बेटे को फंसाया
इधर, बिजौली से गिरफ्तार हुए विष्णु कुशवाह के पिता सूरजपाल एवं बहन विनीता देवी ने बताया कि वह फौजी बनने की तैयारी कर रहा था, पेपर देने के लिए गया था। तब से घर पर रह कर जिम का संचालन कर रहा था। उन्होंने प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित पर फंसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed