फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weighing machine will curb the shortage of ration dealers

Agra News: वेइंग मशीन से राशन डीलरों की घटतौली पर लगेगा अंकुश

Tue, 20 Feb 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 Feb 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Weighing machine will curb the shortage of ration dealers
कासगंज। राशन डीलरों की मनमानी रोकने के लिए जिले को 588 इलेक्ट्रानिक वेइंग मशीन मिल गई हैं। मार्च माह से नई तकनीक से कार्डधारकों को राशन का वितरण होगा। । इसके बाद से राशन कार्डधारकों के साथ होने वाली घटतौली पर अंकुश लगेगा। इससे 2.50 लाख कार्डधारकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन




शासन से गरीब परिवारों को निशुल्क राशन का वितरण किया जाता है, लेकिन गरीबों के राशन पर डीलरों की नजर लगी रहती है। डीलर उनको पूरा हक नहीं देते। पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को एक यूनिट पर पांच किलो राशन दिया जाता है वहीं अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो राशन प्रति कार्ड दिया जाता है, लेकिन इतना राशन उनको नहीं मिल पाता। डीलर कांटे में हेरफेर करके निर्धारित मात्रा से कम राशन कार्डधारकों को देते थे। साथ ही निर्धारित यूनिट का राशन भी कार्डधारकों को नहीं मिल पाता । इस हेराफेरी को रोकने के लिए शासन से ई पॉश मशीन की व्यवस्था की गई। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक कांटा दुकानों पर लगाया गया।
विज्ञापन


इसके बाद भी कार्डधारकों को पूरा राशन न मिलने की शिकायतें लगातार सामने आती रहती हैं। जिले में 588 राशन की दुकानें हैँ। इन दुकानों से 250987 कार्डधारक जुड़े हुए हैं। इन कार्डधारकों को पूरा राशन देने के लिए विभाग अब तकनीक लाने जा रहा है। विभाग ई पॉश मशीनों से इलेक्ट्रानिक वेइंग मशीन से जोड़ेगा। मशीन एवं वजन तौलने वाली मशीन विभाग के माध्यम से ही डीलर को उपलब्ध कराएगा। इस मशीन में डीलर हेराफेरी नहीं कर पाएंगे। इसके बाद डीलर राशन की घट तौली नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





आंकड़े एक नजर में

588 राशन की दुकानें

250987 कार्डधारक




राशन की घटतौली रोकने के लिए ई-पॉश मशीन से इलेक्ट्रानिक वेइंग मशीन जोड़ी जाएंगी। शासन से नई मशीनें उपलब्ध हो गई हैं। इनका वितरण शुरू हो गया- अरुन कुमार, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed