{"_id":"6a08a2bd5d66fde3d903b308","slug":"wedding-guests-attacked-with-sticks-and-batons-while-dining-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दावत खाते बराती पर लाठी-डंडों से हमला, शादी समारोह में मच गई अफरातफरी; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दावत खाते बराती पर लाठी-डंडों से हमला, शादी समारोह में मच गई अफरातफरी; जांच में जुटी पुलिस
Sat, 16 May 2026 10:30 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 16 May 2026 10:30 PM IST
सार
पीड़ित सचिन ने पुलिस को बताया जब वह पंडाल में दावत खा रहा था, तभी अचानक करीब आधा दर्जन युवकों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। आरोपी बिना किसी उकसावे के गाली-गलौज करने लगे और देखते ही देखते लाठी-डंडों से उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कठवारी में शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दावत खाते समय एक बराती युवक पर गांव के ही कुछ दबंगों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी जेब में रखी नकदी भी कहीं गिर गई।
मथुरा के थाना फरह क्षेत्र स्थित गांव जमालपुर निवासी सचिन पुत्र वकील शुक्रवार को अपने पड़ोसी के बेटे की बरात में अछनेरा के गांव कठवारी आया था। पीड़ित सचिन ने पुलिस को बताया जब वह पंडाल में दावत खा रहा था, तभी अचानक करीब आधा दर्जन युवकों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। आरोपी बिना किसी उकसावे के गाली-गलौज करने लगे और देखते ही देखते लाठी-डंडों से उस पर हमला बोल दिया।
अचानक हुए इस हमले से शादी समारोह में भगदड़ मच गई। चीख-पुकार मचने और मेहमानों को इकट्ठा होते देख आरोपी युवक पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। लहूलुहान हुए पीड़ित ने अछनेरा थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। सचिन ने गांव के ही आधा दर्जन से अधिक हमलावरों को नामजद करते तहरीर दी। थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम जांच में जुट गई हैं।