{"_id":"68da04d417463306380c6b1f","slug":"web-registrations-in-three-weeks-at-agra-university-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: तीन सप्ताह में 27 हजार वेब पंजीकरण, दो दिन और बचे; आगरा विवि में प्रवेश के लिए लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: तीन सप्ताह में 27 हजार वेब पंजीकरण, दो दिन और बचे; आगरा विवि में प्रवेश के लिए लंबी कतार
Mon, 29 Sep 2025 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 29 Sep 2025 09:32 AM IST
सार
आगरा विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया के लिए छात्रों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। पंजीकरण की अंतिम तिथि लगातार दूसरी बार बढ़ाने का असर भी साफ नजर आ रहा है। विवि प्रशासन के अनुसार अब तक लगभग 1.85 लाख छात्रों ने वेब पंजीकरण कराया है। अंतिम तिथि 30 सितंबर है। उधर, लगभग 1.08 लाख छात्रों का दाखिला विभिन्न महाविद्यालयों में हो चुका है।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा विश्वविद्यालय प्रशासन ने 6 सितंबर को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया था। इससे उन महाविद्यालयों को फायदा मिला, जहां अब तक सीटें खाली थीं। कई छात्र अपने प्रारंभिक शिक्षा के नतीजों के कारण भी एडमिशन नहीं ले पा रहे थे। पंजीकरण तिथि बढ़ने से वे भी एडमिशन ले पा रहे हैं।
शहर के प्रमुख महाविद्यालयों आगरा कॉलेज, आरबीएस और सेंट जॉन्स कॉलेज में पहले से ही सीटें फुल हो गई हैं। उनकी मांग है कि 30 प्रतिशत सीटें बढ़ाई जाएं। डीन अकादमिक प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि मंडल के 528 महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों ही स्तरों पर मिलाकर लगभग 1.08 लाख छात्रों का दाखिला हो चुका है।
वहीं, पंजीकरण की संख्या 1.85 लाख के करीब पहुंच गई है। तिथि बढ़ाने से पहले इसकी संख्या 1.58 लाख थी। यानी, 21 दिन में 27000 पंजीकरण हुए हैं। दो दिन शेष हैं तो संख्या में और इजाफा हो सकता है। इसके अलावा, बार काउंसिल की ओर से विधि की प्रवेश परीक्षा की अनुमति मिलने के बाद एलएलबी सहित विधि पाठ्यक्रमों में दाखिले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
आवासीय परिसर में रिकॉर्ड पंजीकरण
प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि इस बार आवासीय परिसर में रिकॉर्ड पंजीकरण हुए हैं। एमबीए, एमसीए, बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए सहित 91 पाठ्यक्रमों के लिए 17000 पंजीकरण हुए हैं। इससे पूर्व अब तक इतने पंजीकरण नहीं हुए। सीट फुल हो चुकी हैं तो बच्चे निराश लौट रहे हैं। सभी महाविद्यालयों में निर्देश हैं कि जिनका लेट एडमिशन हो रहा है उन बच्चों को एक्सट्रा क्लास या संतुलन बनाते हुए पूरा सिलेबस पढ़ाया जाए। सेशन स्टार्ट हो चुका है और 75 प्रतिशत उपस्थिति भी अनिवार्य है।