फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Web registration can be done from today for admission in the university

विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आज से करा सकते हैं वेब पंजीकरण

Wed, 15 Jun 2022 01:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Web registration can be done from today for admission in the university
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों व विभागों और संबद्ध कॉलेजों के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.ac.in पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। स्नातक स्तर पर 200 रुपये और परास्नातक स्तर पर 300 रुपये पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आवासीय परिसर के संस्थानों और विभागों में संचालित होने वाले पाठ्यक्रमों की विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक स्तर पर शुरू किए जा रहे पाठ्यक्रम भी शामिल किए गए हैं। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण शुल्क के माध्यम से विभिन्न पाठ्यक्रमों का चयन करने के लिए अलग-अलग वेब पंजीकरण नंबर प्राप्त करने के लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed