{"_id":"69d32c3bc97a1c65fb09dabd","slug":"weather-wreaks-havoc-hailstorm-and-rain-damage-rabi-crops-farmers-report-losses-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ओलावृष्टि-बारिश ने बर्बाद कर दीं रबी की फसलें, किसानों की बढ़ी चिंता; कृषि उपनिदेशक ने ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ओलावृष्टि-बारिश ने बर्बाद कर दीं रबी की फसलें, किसानों की बढ़ी चिंता; कृषि उपनिदेशक ने ये कहा
Mon, 06 Apr 2026 09:14 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 06 Apr 2026 09:14 AM IST
सार
ओलावृष्टि और बारिश से रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है, अब तक 1000 से ज्यादा किसानों ने शिकायत दर्ज कराई है। केवल 2 से 5 अप्रैल के बीच 458 किसानों ने नुकसान की सूचना दी, जिसमें सबसे ज्यादा गेहूं फसल प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
भीगी गेहूं की फसल को देखता किसान।
- फोटो : samvad
विस्तार
किसानों के लिए मौसम इस साल मुसीबत बनकर रहा है। इसने रबी की फसलों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। पूरे सत्र में अभी तक 1000 हजार से अधिक किसानों से फसल के नुकसान की शिकायत टोल फ्री नंबर पर की है। पिछले हफ्ते में वर्षा और ओलावृष्टि से नुकसान की 458 किसानों ने शिकायत की है। मौसम की मार सबसे ज्यादा आलू, गेहूं और सरसों के किसानों पर पड़ी है। इसके अलावा वर्षा और ओलावृष्टि जायद की फसलों के लिए भी मुसीबत बन गई है।
विज्ञापन
उपनिदेशक कृषि मुकेश कुमार ने बताया कि रबी के सीजन में जिले में आलू, गेहूं और सरसों की मुख्य फसल है। इस पूरे सत्र में अब तक एक हजार से अधिक किसान टोल फ्री नं 14447 पर कॉल कर शिकायत कर चुके हैं। उनके नुकसान के आकलन किया जा रहा है। फसल बीमा योजना के जिला प्रभारी रवि प्रताप ने बताया कि तेज आंधी, वर्षा और ओलावृष्टि आने के बाद 2 से 5 अप्रैल तक 458 किसान फसलों में नुकसान की शिकायत और सूचना दे चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा शिकायत 310 गेहूं किसानों की है। इसके बाद सरसों के 90 और आलू 58 किसानों ने फसलों में नुकसान की शिकायत की हैं।