फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   weather updates today rain forecast in agra

आगरा का मौसम: ताजनगरी में देर रात तक रुक-रुककर होती रही बारिश, आज भी आसार

Sat, 31 Jul 2021 09:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 31 Jul 2021 09:53 AM IST
सार

शुक्रवार को दोपहर से देर रात तक रिमझिम बारिश होती रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार बने रहेंगे। 

विज्ञापन
weather updates today rain forecast in agra
आगरा में हुई रिमझिम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बारिश ने एक बार फिर मौसम सुहावना कर दिया। दो दिन पहले सुबह से शाम तक बारिश के बाद शुक्रवार दोपहर से रात तक बारिश का क्रम चला। दोपहर में ढाई बजे से शुरू हुई बारिश साढ़े पांच बजे तक 35.3 मिमी तक बरस गई। 

विज्ञापन


इसके बाद शाम को थोड़ी देर रुकने के बाद रात 8.20 बजे से फिर से बारिश शुरू हुई जो देर रात तक रुक-रुक कर होती रही। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश के कारण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली, वहीं शहर में कई जगह जलभराव के कारण लोग भी देर रात तक परेशान रहे। देर रात तक इलाकों से पानी उतर नहीं पाया।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में बारिश के कारण लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि नगर निगम की लापरवाही के कारण मौसम की राहत लोगों के लिए आफत बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार बने रहेंगे। दिन में बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी। दिन में दो से तीन बार बारिश की संभावना है। कभी तेज, कभी फुहारें पड़ सकती हैं।

weather updates today rain forecast in agra
सड़क पर जलभराव, घरों में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला

सड़कों पर जलभराव, घरों में भरा पानी 
बारिश के बाद शुक्रवार को रातभर लोग घरों और दुकानों से पानी उलीचते रहे। सड़कों पर पानी भरा तो लोगों का निकलना दुश्वार हो गया। हाईवे से लेकर शहर की सड़कों तक घंटों जाम लगा रहा। वाहन पानी में फंसकर बंद हो गए और चालकों को उनको घसीटना पड़ा। 

रात में बारिश शुरू तो देर रात साढ़े 12 बजे तक चलती रही, इससे जलभराव की समस्या और विकराल हो गई। आगरा स्मार्ट सिटी और नवीन आगरा पर तंज कसते हुए लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया और शहर की नाला सफाई व्यवस्था पर कटाक्ष किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed