फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Update Today People suffering due to humidity and scorching heat in Agra

Weather Update: बादल और सूरज खेल रहे लुकाछिपी, गर्मी से राहत नहीं, जानें आगरा के मौसम का हाल

Wed, 15 Jun 2022 09:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Jun 2022 09:44 AM IST
सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान स्थिर रह सकता है। न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहेगा। उमस में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
Weather Update Today People suffering due to humidity and scorching heat in Agra
धूप से बचने के लिए छाता लगाए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पिछले एक सप्ताह से गर्मी का तल्ख तेवर बरकरार है। बुधवार की सुबह बादल और सूरज लुकाछिपी खेल रहे हैं, जिससे धूप हल्की है। लेकिन उमस और गर्मी से राहत नहीं मिली है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने के आसार है। इससे पूर्व मंगलवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट तो आई थी। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार 14 जून को तापमान चार डिग्री ज्यादा रहा। 

विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 43.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप निकली, भीषण गर्मी के कारण दोपहर में बाजारों में सन्नाटा रहा। दोपहर में ताजमहल समेत स्मारकों पर पहुंचे पर्यटकों को परेशान होना पड़ा। ताज के संगमरमर के गर्म होने के कारण पर्यटक मुख्य गुंबद पर ज्यादा देर नहीं रह सके। छांव में बैठकर उन्होंने फोटोग्राफी कराई। 

विज्ञापन

स्थिर रह सकता है तापमान  

पिछले एक सप्ताह से पारा 45 डिग्री के आसपास ही चल रहा था। मंगलवार को दो डिग्री कम 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वाराणसी प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा, जबकि प्रयागराज दूसरे और सुल्तानपुर तीसरे नंबर पर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान स्थिर रह सकता है। न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहेगा। उमस में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूबे के शहरों का हाल

शहर अधिकतम  न्यूनतम
वाराणसी 45.3 डिग्री सेल्सियस 31.0 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज 45.1 डिग्री सेल्सियस  32.6 डिग्री सेल्सियस
सुल्तानपुर 43.6 डिग्री सेल्सियस 30.0 डिग्री सेल्सियस
आगरा  43.2 डिग्री सेल्सियस   32.4 डिग्री सेल्सियस
हमीरपुर 43.2 डिग्री सेल्सियस 31.2 डिग्री सेल्सियस
 

दिन के पारे की चाल

08 जून 45.2 डिग्री सेल्सियस
09 जून 45.3 डिग्री सेल्सियस
10 जून 44.2 डिग्री सेल्सियस
11 जून 45.2 डिग्री सेल्सियस
12 जून 45.3 डिग्री सेल्सियस
13 जून  44.2 डिग्री सेल्सियस
14 जून  43.2 डिग्री सेल्सियस


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed