{"_id":"68030b8ec5ba7ed6280b35ff","slug":"weather-update-today-heatwave-alert-in-agra-temperature-exceed-41-7-know-monsoon-prediction-news-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से अभी राहत नहीं: दूसरे दिन भी प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा, आ सकती है धूल भरी आंधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से अभी राहत नहीं: दूसरे दिन भी प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा, आ सकती है धूल भरी आंधी
Sat, 19 Apr 2025 08:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 19 Apr 2025 08:03 AM IST
सार
गर्मी से अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। माैसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक धूल भरी आंधी आ सकती है। 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती हैं।
विज्ञापन
गर्मी (सांकेतिक)
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आगरा को गर्मी से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। दूसरे दिन एक बार फिर आगरा प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। झांसी 44 डिग्री सेल्सियस के साथ पहले और 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने से बांदा दूसरे स्थान पर रहा।
बृहस्पतिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.8 रहा था। शुक्रवार को पारा 41.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक है।
माैसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को धूल भरी आंधी आ सकती है। 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। इसके साथ ही बिजली भी कड़कने का अनुमान है।