फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Update Today: Agra Maximum Temperature To Cross 40 Degrees

आगरा: दोपहर में लू के थपेड़े, शाम को बूंदों ने दी राहत, जानिए अगले दो दिन के मौसम का हाल

Tue, 11 May 2021 11:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 May 2021 11:12 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पारा बढ़ेगा, लेकिन बुधवार से तापमान में गिरावट के आसार हैं।

विज्ञापन
Weather Update Today: Agra Maximum Temperature To Cross 40 Degrees
तेज धूप में दुपट्टा ओढ़कर जातीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मौसम के हर पहर नए रंग देखने को मिल रहे हैं। सोमवार को सुबह बादल छाए तो दोपहर में तेज धूप के साथ लू के थपेड़े लोगों को परेशान करते रहे, लेकिन शाम को 5 बजे के बाद फिर मौसम पलटा और ठंडी हवाओं के साथ बादल छाए और बूंदाबांदी ने तपिश से राहत दी। दोपहर में लू के कारण आगरा प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में तीसरे नंबर पर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पारा बढ़ेगा, लेकिन बुधवार से तापमान में गिरावट के आसार हैं।

विज्ञापन


ताजनगरी में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री पर बना रहा। यह सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। दोपहर में लू के थपेड़ों के बाद शाम को बादल छाए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि चंद मिनटों तक ही बूंदाबांदी हुई, लेकिन बादलों और ठंडी हवाओं ने तपिश से लोगों को राहत दी। एक बार तेज आंधी के आसार बने, लेकिन बूंदाबांदी के साथ ही तेज हवाएं थम गईं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में दोपहर गर्म रह सकती है, लेकिन शाम को बादलों की लुकाछिपी और तेज हवाएं राहत दे सकती हैं। मंगलवार को दिन में पारा 42 डिग्री तक जा सकता है, लेकिन बुधवार और बृहस्पतिवार को तापमान फिर से 40 डिग्री के नीचे आने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर     अधिकतम    न्यूनतम
झांसी      41       24.3
बांदा      40.8     24.8
आगरा    40.3     24.5
हमीरपुर   39.2     24.2
अलीगढ़  38.2     23.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed