{"_id":"60fefa468ebc3e58393f51fd","slug":"weather-update-temperature-rises-by-three-degrees-above-normal-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम: सूबे में दूसरा गर्म शहर रहा आगरा, पांच मिनट की बारिश से नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: सूबे में दूसरा गर्म शहर रहा आगरा, पांच मिनट की बारिश से नहीं मिली राहत
Tue, 27 Jul 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:06 AM IST
सार
सावन के पहले सोमवार को आगरा में सिर्फ पांच मिनट बारिश हुई। इससे लोगों को राहत नहीं मिली।मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में कमी के आसार हैं।
विज्ञापन
आगरा का मौसम (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में सावन के पहले सोमवार को बादल बरसे, लेकिन केवल पांच मिनट की बारिश ने लोगों को राहत देने की जगह परेशानियां और बढ़ा दीं। दोपहर एक बजे के आसपास हुई बारिश के तुरंत बाद तेज धूप निकल आई, जिसने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया।
विज्ञापन
तेज धूप के कारण आगरा प्रदेश का दूसरा गर्म शहर रहा। इटावा प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा 38.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि आगरा में पारा 36.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन
बारिश के बाद उमस बढ़ी
सोमवार को सुबह से बादलों की लुकाछिपी हुई और दोपहर में काले घने बादल छाए तो लोगों को लगा कि झमाझम बारिश से राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। महज 5 मिनट ही बारिश होकर बंद हो गई। इसके चंद मिनटों बाद ही तेज धूप निकल आई जिससे उमस और बढ़ गई।
विज्ञापन
Trending Videos
उमस के कारण लोग शाम तक पसीने से तरबतर हो गए। दोपहर में पारा सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान भी 28.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी। तापमान में कमी के आसार हैं। दिन में दो से तीन बार बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी। तापमान में कमी के आसार हैं। दिन में दो से तीन बार बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है।