{"_id":"61e9093d65800b7b304392a9","slug":"weather-update-cold-day-condition-in-agra-for-the-sixth-consecutive-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: आगरा में लगातार छठे दिन कोल्ड डे कंडीशन, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: आगरा में लगातार छठे दिन कोल्ड डे कंडीशन, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम
Thu, 20 Jan 2022 12:33 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:33 PM IST
सार
मकर संक्रांति के बाद से बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को कंपकंपा दिया है। छह दिन से जारी सर्दी के प्रकोप के अभी दो दिन और रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
सुबह छाया रहा घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में बीते छह दिन से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। गुरुवार को सुबह 11 बजे तक सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। इसके बाद सूर्य देव के दर्शन तो हुए, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली। गलन से हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। सुबह का तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन
बुधवार को ताजनगरी का पारा सामान्य से 10 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। दिन में पारा 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। आगरा के बाद शाहजहांपुर दूसरा और बलिया तीसरा सबसे सर्द शहर रहा। हाड़ कंपाने वाली सर्दी के कारण दिन में भी लोग फुटपाथ और सड़कों के किनारे ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन
21-22 जनवरी को बादल, बारिश के आसार
मकर संक्रांति के बाद से बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को कंपकंपा दिया है। छह दिन से जारी सर्दी के प्रकोप के अभी दो दिन और रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में सुबह कोहरा छाया रह सकता है। दिन में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। 21 और 22 जनवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन