फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Update Agra temperature may be crosses 46 degrees on sunday

Agra Weather: राजस्थान से गर्म है आगरा, तापमान पहुंचा 45.7 डिग्री पर, आज भी गर्मी करेगी बेहाल

Sun, 05 Jun 2022 12:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Jun 2022 12:06 AM IST
सार

ताजनगरी में मौसम के तेवर तल्ख हैं। एक जून के बाद से तापमान में बढ़ोतरी जारी है। शनिवार को तापमान 45.7 पर पहुंच गया, जिससे लोग गर्मी से बेहाल हो गए। 

विज्ञापन
Weather Update Agra temperature may be crosses 46 degrees on sunday
दुपट्टा डालकर धूप से खुद को बचाती बच्चियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा का तापमान शनिवार को फिर से 45 डिग्री को पार कर गया। बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को एक डिग्री की गिरावट आई, लेकिन शनिवार को फिर से तापमान बढ़कर 45.7 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में आगरा पांचवां गर्म शहर रहा, लेकिन राजस्थान के श्रीगंगानगर को छोड़कर अन्य सभी 10 प्रमुख शहरों से आगरा गर्म रहा। 

विज्ञापन


राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में पारा 41 से 42 डिग्री के बीच है, जबकि आगरा समेत उत्तर प्रदेश के 6 शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया। सूबे में सबसे गर्म बांदा रहा, जहां तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ताजनगरी में रविवार को भी तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को आगरा में दिन में पारा सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया, जबकि रात में पारा 28.9 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री ऊपर है। दोपहर में तेज धूप और लू के थपेड़ों से लोग परेशान हो उठे। शुक्रवार के उलट शनिवार को बादलों की लुकाछिपी भी नजर नहीं आई। इससे ताजमहल समेत अन्य स्मारकों में आए पर्यटक भी गर्मी से बेहाल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के इन शहरों से गर्म रहा आगरा

राजस्थान के दस प्रमुख शहरों में पारा ताजनगरी से कम रहा है। इनमें अजमेर में 41.5 डिग्री, जयपुर में 42.8, जैसलमेर में 42.5, जोधपुर में भी 42.5, बाड़मेर में 42.8, भीलवाड़ा में 43.4, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, अलवर और चुरू में तापमान 44 से 45.5 डिग्री तक रहा। 

3 दिन तक लू के थपेड़े 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान 45 डिग्री के आसपास ही रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रहेगी। दिन और रात में पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री तक ऊपर रहेगा। 

प्रदेश में ये रही स्थिति

शहर   - अधिकतम   - न्यूनतम
बांदा  -  46.8  -  29.4
झांसी -   46.2-   29.4
प्रयागराज   -  45.8   - 30
वाराणसी    - 45.8    - 27
आगरा  - 45.7   -  28.9
कानपुर   -   45  -   25.7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed