{"_id":"62a4d0b2da65cb04c907d5b9","slug":"weather-update-agra-is-the-second-hot-city-in-the-state-mercury-45-2-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: जारी है गर्मी का सितम, प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा, पारा 45.2 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: जारी है गर्मी का सितम, प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा, पारा 45.2 डिग्री
Sun, 12 Jun 2022 01:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:01 AM IST
सार
आगरा में गर्मी का सितम जारी है। सुबह से ही सूर्य देव की तपिश लोगों को झुलसा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी पांच दिन तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
गर्मी ने किया बेहाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा शनिवार को प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर बना रहा। सूबे में सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा, जहां पारा 45.6 डिग्री रहा। दूसरे नंबर पर रहे आगरा में दिन में पारा 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक लू का प्रकोप बना रहेगा और पारा 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह 9 बजे के बाद झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो गई। लू के थपेड़ों के बीच दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक ऐसा लगा मानो आसमान से अंगारे बरस रहे हों। शाम को सूर्यास्त के बाद भी लू की तपिश बनी रही। दिन में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ऊपर है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले पांच दिनों में तापमान 46 डिग्री तक बना रह सकता है। लू का प्रकोप बरकरार रहेगा। दिन और रात में पारा सामान्य से तीन डिग्री तक ऊपर बना रहेगा।
विज्ञापन
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
| प्रयागराज | 45.6 | 30.4 |
| आगरा | 45.2 | 30 |
| वाराणसी | 45 | 29 |
| कानपुर | 44.8 | 28.6 |
उल्टी-दस्त से लोगों का बुरा हाल
ताजनगरी में गर्मी के कारण उल्टी-दस्त से लोगों का बुरा हाल है। डॉक्टरों के पास आने वाले मरीजों में डायरिया, फूड प्वाइजनिंग के मरीजों की संख्या 60-70 फीसदी है। ऐसे में ग्लूकोज की मांग 10 गुना से अधिक बढ़ गई है। इसके लिए दवा विक्रेताओं के यहां भीड़ बढ़ गई है। इसके अलावा एनर्जी बूस्टर, विटामिन सी की दवाएं भी लोग खरीद रहे हैं।
आगरा रिटेल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष ब्रह्मभट्ट ने बताया कि जिले में 4500 से अधिक फुटकर मेडिकल स्टोर हैं। हर तीसरा पर्चा उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, लू, फूड प्वाइजनिंग की दवाओं के हैं। इसमें बच्चों और वयस्क दोनों के पर्चे शामिल हैं। प्रति मेडिकल स्टोर के यहां पर 30-40 ऐसे पर्चे आ रहे हैं। ग्लूकोज, ओआरएस, विटामिन सी और एनर्जी बूस्टर की भी खूब बिक्री हो रही है। अमूमन हर दूसरा ग्राहक इनकी खरीद कर रहा है।