{"_id":"5fef2e418ebc3e3d41437aad","slug":"weather-tundla-news-agr4744462156","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात रहा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात रहा प्रभावित
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन पर कोहरे के बीच खड़ी ट्रेन
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। नव वर्ष के पहले दिन शुक्रवार को भी घना कोहरा छाया रहा। कोहरे से रेल व सड़क यातायात पर खासा प्रभाव दिखाई दिया। जहां ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं तो हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। कड़कड़ाती सर्दी में लाग घरों में ही कैद रहे।
दो दिन से लगातार कोहरा पड़ने के कारण रेल और सड़क यातायात पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। कोहरे की सफेद चादर के कारण आवागमन में वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों की गति जहां धीमी कर दी गई है। दिल्ली-हावड़ा रेल ट्रैक पर भी ट्रेनों का संचालन लड़खड़ा गया। रेल ट्रैक पर घना कोहरा होने के चलते ट्रेनें धीमी गति से गुजरने लगीं। ऐसे में कानपुर और दिल्ली की ओर से टूंडला आने वाली संगम एक्सप्रेस, कालिंदी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, कालका मेल सहित कई ट्रेनें देरी से टूंडला पहुंची।
हाईवे पर घने कोहरे के कारण वाहन लाइट जलाकर एक-दूसरे के पीछे धीमी गति से रेंगते हुए नजर आए। लोग घरों में ही रूम हीटर लोग तापकर सर्दी से बचाव कर रहे हैं। वहीं नगर पालिका ने अभी तक सार्वजनिक स्थानों पर गैस के अलाव नहीं लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
फोटो-