{"_id":"5f9319628ebc3e9bf4622bac","slug":"weather-today-smog-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी में धुंध ने दी दस्तक, एक डिग्री लुढ़का पारा, हवा में घुले खतरनाक धूल कण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी में धुंध ने दी दस्तक, एक डिग्री लुढ़का पारा, हवा में घुले खतरनाक धूल कण
Sat, 24 Oct 2020 05:26 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Oct 2020 05:26 AM IST
विज्ञापन
आगरा में छाई धुंध
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में शुक्रवार की सुबह धुंध ने दस्तक दी। ताजमहल के पास और शहर के बाहरी इलाकों धुंध ज्यादा गहराई रही। शाम को भी धुंधलका बना रहा। दिन में तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट आने के आसार हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में पारा सामान्य से एक डिग्री कम है तो वहीं रात में यह एक डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक दो दिनों में दिन में तापमान स्थिर रहेगा लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं अगले सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है और यह 16 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं सुबह हल्की धुंध बनी रहेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
हवा में खतरनाक धूल कण सात गुना ज्यादा, एक्यूआई 291
बृहस्पतिवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई एयर क्वालिटी इंडेक्स आगरा का एक्यूआई 291 दर्ज किया गया। बेहद सूक्ष्म और खतरनाक धूलकणों की मात्रा 407 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गई जो सामान्य से सात गुना ज्यादा है। इसी तरह खतरनाक कार्बन मोनोऑक्साइड भी 38 गुना ज्यादा पहुंच गया।
रात में 10 से 12 के बीच सबसे ज्यादा प्रदूषण रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को देश के 18 शहर ऐसे थे, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (वायु गुणवत्ता सूचकांड) 300 से ज्यादा है। देश का सबसे प्रदूषित शहर भिवाड़ी रहा जहां एक्यूआई 390 दर्ज किया गया। हरियाणा और पश्चिमी उतर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में एक्यूआई 300 से 400 के बीच बना रहा, जो बेहद खतरनाक स्थिति है।