{"_id":"62526e72ceba2c0b0c79ce85","slug":"weather-today-maximum-temperature-in-agra-reached-45-degrees-celsius","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम: आगरा में ऐसे ही गर्मी बढ़ती रही तो टूट जाएगा 125 वर्षों का रिकॉर्ड, 13 अप्रैल तक लू का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: आगरा में ऐसे ही गर्मी बढ़ती रही तो टूट जाएगा 125 वर्षों का रिकॉर्ड, 13 अप्रैल तक लू का अलर्ट
Sun, 10 Apr 2022 11:13 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:13 AM IST
सार
आगरा में मौसम के तेवर बेहद तल्ख हैं। भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। ऐसे ही तापमान बढ़ता रहा तो गर्मी 125 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
विज्ञापन
ताजमहल परिसर में धूप से बचने का प्रयास करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में भीषण गर्मी हो रही है। दिन में पारा इस साल अब तक के दिनों में सबसे ज्यादा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शुक्रवार प्रदेश में आगरा सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक लू का कहर फिलहाल चार दिन तक बना रह सकता है। 13 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार की शुरुआत भी गर्मी के साथ हुई।
विज्ञापन
शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले एक डिग्री की बढ़ोतरी दिन के तापमान में हुई। यह सामान्य से 9 डिग्री ज्यादा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो 122 सालों के रिकॉर्ड के नजदीक पहुंच गया है। 28 अप्रैल, 1979 को तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। यह रिकॉर्ड अब तक टूटा नहीं है।
विज्ञापन
शनिवार को नौ डिग्री अधिक रहा तापमान
शनिवार को सामान्य से 9 डिग्री ज्यादा पारा होने से दोपहर में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। दिन के साथ रात में पारा 22.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा। न ऐसे ही तापमान बढ़ता रहा तो 125 वर्षों का रिकॉर्ड टूट सकता है। रविवार सुबह की शुरुआत भी गर्मी के साथ हुई। आज भी तापमान 45 के आसपास करने का अनुमान है।
विज्ञापन
Trending Videos
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले चार दिनों में तापमान 45 डिग्री के आसपास रह सकता है। लू का अलर्ट 13 अप्रैल तक दिया गया है। 12 अप्रैल से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं, पर तापमान में कमी नहीं होगी।
शनिवार को अवकाश होने के बाद भी शहर के बाजारों में भीड़ नजर नहीं आई। नवरात्र की अष्टमी का सुबह कन्या पूजन करने वालों ने 10 बजे तक ही पूजा कर ली। नवमी की खरीदारी के लिए लोग शाम को 5 बजे के बाद निकले, पर तब भी पारा 43 डिग्री तक बना हुआ था। दोपहर में ग्राहकों के न आने के कारण सीमांत क्षेत्र के बाजारों के दुकानदार दोपहर 1 से 4 बजे तक दुकानें बंद करने लगे हैं।
ताजमहल में दोपहर को पसरा सन्नाटा
अप्रैल में भीषण गर्मी का असर ताज पर भी पड़ा है। सुबह 6 से 10 बजे के बीच ताज में सैलानियों की भीड़ रहने लगी है, जबकि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच एकदम सन्नाटा दिखने लगा है। दूरदराज से आने वाले पर्यटक ही दोपहर में दिखते हैं, जिन्हें शाम तक वापस लौटना होता है। दोपहर में तेज धूप के कारण ताज के प्रवेश द्वारों पर शनिवार को एकदम सन्नाटा पसरा रहा, जबकि शाम को भीड़ बढ़ी।शनिवार को अवकाश होने के बाद भी शहर के बाजारों में भीड़ नजर नहीं आई। नवरात्र की अष्टमी का सुबह कन्या पूजन करने वालों ने 10 बजे तक ही पूजा कर ली। नवमी की खरीदारी के लिए लोग शाम को 5 बजे के बाद निकले, पर तब भी पारा 43 डिग्री तक बना हुआ था। दोपहर में ग्राहकों के न आने के कारण सीमांत क्षेत्र के बाजारों के दुकानदार दोपहर 1 से 4 बजे तक दुकानें बंद करने लगे हैं।
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| आगरा | 45 | 22.4 |
| प्रयागराज | 44.4 | 20.7 |
| झांसी | 44 | 22.1 |
| अलीगढ़ | 43.8 | 21.4 |
| वाराणसी | 43.5 | 20.9 |