{"_id":"633e55df92c0b3741f59bb83","slug":"weather-news-agra-8-october-8-there-will-be-clouds-thunder-rain-with-shine-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News: मानसून की विदाई, पर 8 अक्तूबर छाये रहेंगे बादल, गरज, चमक के साथ बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: मानसून की विदाई, पर 8 अक्तूबर छाये रहेंगे बादल, गरज, चमक के साथ बारिश के आसार
Thu, 06 Oct 2022 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 06 Oct 2022 09:43 AM IST
सार
आगरा से बुधवार को मानसून की लाइन ग्वालियर, रतलाम से आगे बढ़ गई है। इस बार मानसून के बादल 10 दिन देरी से विदा हुए हैं, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ से 8 अक्तूबर तक बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में मानसून के बादल बुधवार को विदाई के वक्त भी लोगों को भिगोकर निकले। तय समय से ठीक 10 दिन देरी से इस बार मानसून आगरा से विदा हुआ है। बुधवार को मानसून की ट्रफ लाइन आगरा, ग्वालियर और रतलाम से आगे निकल गई। इस बार 103 दिनों तक आगरा में मानसून बना रहा। जुलाई, अगस्त और सितंबर में इस बार अच्छी बारिश हुई। अब मानसून विदा होने के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जो 8 अक्तूबर तक आगरा के लोगों को भिगो सकता है। गरज, चमक के साथ बारिश होेने के आसार हैं।
विज्ञापन
बुधवार को पूरा दिन उमस भरा रहा। शाम तक बादलों की लुकाछिपी चलती रही और आर्द्रता 92 फीसदी तक रही। शाम को 7 बजे अचानक काले बादल घिर आए और सिकंदरा, गुरु का ताल, खंदारी, बोदला, शास्त्रीपुरम क्षेत्र में आधे घंटे तक बारिश हुई, वहीं रामलीला मैदान, आगरा किला, यमुना किनारा की ओर सूखा बना रहा। दिन में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - डॉक्टर व बेटे-बेटी की मौत: पिता का फट पड़ा कलेजा बोले-आग लगाकर मार डाला, अस्पताल में आग के बाद का दर्दनाक मंजर
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बादलों के छाए रहने और बारिश के आसार बने रहेंगे। इस दौरान तेज हवाओं के साथ गरज, चमक के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा समेत आसपास जिलों में तेज बारिश हो सकती है।
अधिकतम 33.6
न्यूनतम 25.6
सूर्योदय 6.12
सूर्यास्त 6.00
पूर्वानुमान आज बारिश के आसार