{"_id":"679bb9805f1542a84e058d8a","slug":"weather-may-take-a-turn-from-today-mercury-may-rise-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-127173-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: करवट ले सकता है मौसम, चढ़ सकता है पारा...IMD ने की ये भविष्यवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: करवट ले सकता है मौसम, चढ़ सकता है पारा...IMD ने की ये भविष्यवाणी
Fri, 31 Jan 2025 01:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:01 PM IST
सार
दिन में तेज धूप ने मौसम में सर्दी का अहसास कम कर दिया है। हालांकि सुबह और शाम ठंड है। तापमान में इस तरह से वृद्धि को मौसम विज्ञानी आने वाले दिनों में बदलाव का संकेत मान रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम।
विस्तार
कासगंज में मौसम का मिजाज शुक्रवार से करवट ले सकता है। पारे में तीन डिग्री तक उछाल आने की संभावना है। आने वाले तीन दिनों में अधिकतम पारा 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। गलन भरी हवा से फौरी तौर पर राहत मिलने वाली है। चढ़ता पारा लोगों को चिंता में डाल रहा है। कृषि वैज्ञानिक चढ़ते पारे को फसलों के लिहाज से उचित नहीं मान रहे।
जिले के मौसम में लगातार परिवर्तन आ रहा है। इस समय सुबह के समय शीतल हवाएं चल रही हैं तो दोपहर में तेज धूप निकल रही है। पारे में लगातार वृद्धि हो रही है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारे में दो डिग्री का उछाल रहा। सुबह न्यूनतम पारा 10 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जबकि दोपहर के समय अधिकतम पारा एक डिग्री चढ़कर 24 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम के इस रुख ने जल्द ही गर्मी की दस्तक होने की संभावना से लोग चिंतित हैं।