{"_id":"5f21b01a8ebc3e9faf5b1ca6","slug":"weather-mainpuri-news-agr4526382184","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में बरसा सोना, शहर में हुआ रोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में बरसा सोना, शहर में हुआ रोना
विज्ञापन
29एमएनपी-04-शहर में होती झमाझम बारिश
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-5 से 7 तक
मौसम की मेहरबानी, शहर में परेशानी
- बारिश से किसानों के चेहरे खिले, बस्तियों में जलभराव से लोगों को हुई दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मौसम की मेहरबानी शहरवासियों के लिए परेशानी बन गई। वहीं खेतों में खड़ी फसलों केे लिए सोना साबित हुई है। बारिश से जहां एक ओर किसानों के चेहरे खिल गए हैं। दूसरी ओर जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार रात को जब झमाझम बारिश हुई तो किसानों को सुकून मिला। खेत में खड़ी धान और मक्का की फसल के लिए यह बारिश वरदान से कम नहीं है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगन दीप सिंह ने बताया कि बारिश फसलों के लिए बेहतर साबित होगी। दूसरी ओर शहर के निचले इलाकों में जलभराव के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बारिश के चलते छपट्टी, बंशीगौहरा, न्यू अग्रवाल, राजीव गांधी नगर, यदुवंश नगर समेत कई मोहल्लों में लोगों के घरों में गंदा पानी भर गया है। बुधवार को भी दिन में बारिश जारी रहने से लोगों को इससे निजात नहीं मिल सकी।
नवीन मंडी में परेशान रहे किसान
फसलों की बिक्री करने नवीन मंडी पहुंचे किसानों को भी मुश्किलें हुईं। बारिश जारी रहने से चबूतरों पर फसलों की नीलामी नहीं हो सकी। वहीं जलभराव होने से दुकानें भी बंद रहीं। कुछ ट्रैक्टर जहां लोड खड़े रहे तो कुछ किसानों की फसलें भीग गईं।