{"_id":"5ec41b378ebc3e90ad290883","slug":"weather-mainpuri-news-agr4424436157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, 41 पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, 41 पहुंचा तापमान
विज्ञापन
19एमएनपी-09-गर्मी से बचाने के बच्चे को कपड़े से ढककर ले जाती महिला
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मंगलवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। बीते दो माह के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। सुबह से ही लोगों गर्मी और तपिश के चलते बेहाल रहा। शाम को भी गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल सकी। कूलर और एसी के सहारे लोग राहत पाने की कोशिश करते रहे।
मई के दूसरे पखवाड़े में भी चार दिन बीते चुके हैं, लेकिन अब तक मौसम मेहरबान था।
एक भी दिन पारा 40 के पार नहीं गया था। इसके चलते गर्मी से कुछ राहत थी। वहीं मंगलवार को तापमान ने 40 का आंकड़ा पार कर दिया। अधिकतम तापमान जहां 41 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस। गर्मी इतनी अधिक थी कि सुबह से दस बजे से ही तेज धूप में निकलना मुश्किल हो गया था। दोपहर होते-होते धूप में एक पल खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा था। गर्मी के चलते राशन लेने के लिए पहुंचने वाले लोग और चौराहों पर चेकिंग के लिए तैनात किए गए पुलिसकर्मी भी परेशान नजर आए। दिन भर गर्म हवाएं चलती रहीं, इसके कारण शाम को भी गर्मी से खास राहत नहीं मिल सकी। कूलर और एसी के सहारे लोग गर्मी से बचने का प्रयास करते रहे।
बाजारों में भी परेशान नजर आए लोग
लॉकडाउन के कारण लंबे समय से बाजार बंद थे। अब सोमवार से बाजारों में दुकानें खुलना शुरू हो गई हैं। इसके चलते मंगलवार को खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ रही। बाजार में आए लोग भी गर्मी से परेशान नजर आए। दरअसल परेशानी इसलिए भी अधिक हुई, क्योंकि कोरोना से बचाव के किए किसी को भी दुकान के अंदर आने की अनुमति नहीं दी गई। सभी को सड़कों पर ही खड़े होकर ही सामान खरीदना पड़ा।