फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather is dishonest...feeling of Falgun in Magh

Agra News: मौसम बेईमान... माघ में फाल्गुन का अहसास

Tue, 21 Jan 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 21 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Weather is dishonest...feeling of Falgun in Magh
कासगंज। इस साल माघ महीने में मौसम ने अनोखा अंदाज दिखा रहा है। जहां आमतौर पर इस समय ठंड का मौसम होता है। वहीं, इस बार फाल्गुन जैसा गर्म मौसम हो गया है। जनवरी के औसत तापमान से तीन से चार डिग्री तक तापमान अधिक रहने लगा है।
विज्ञापन

जिले में जनवरी माह में न्यूनतम औसत तापमान 10 डिग्री तक रहता है। जबकि अधिकतम औसत तापमान 21 डिग्री तक रहता है। तीन दिन पहले तक मौसम ऐसा ही चल रहा था, लेकिन रविवार दोपहर के बाद से मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। जिले में फरवरी माह में औसत अधिकतम तापमान 25 डिग्री तथा न्यूनतम औसत तापमान 13 डिग्री तक रहता है। जनवरी माह के समापन में अभी एक सप्ताह से अधिक का समय है, लेकिन अभी से मौसम फरवरी माह जैसा होने लगा है। मंगलवार को सुबह के समय न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। दोपहर 12 बजे तक हवा चलने से अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रहा। इससे लोगों ने धूप में बैठकर धूप का आनंद लिया, लेकिन दोपहर दो बजे के बाद धूप मेंं काफी तेजी आ गई। तापमान 24 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोगों को धूप असहनीय लगने लगी। लोगों को गरम कपड़े उतारने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed