{"_id":"5f096809642bd36428751936","slug":"weather-heavy-rain-forecast-in-agra-for-next-three-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: उमस भरी गर्मी के बीच राहत की खबर, अगले तीन दिन बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: उमस भरी गर्मी के बीच राहत की खबर, अगले तीन दिन बारिश के आसार
Sat, 11 Jul 2020 12:49 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:49 PM IST
सार
- आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी उत्तर प्रदेश में झमाझम बरस रहे बादल अभी भी आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश को तरसा रहे हैं। गुरुवार को शहर में अलग-अलग 7.7 मिमी से 55 मिमी तक बारिश दर्ज की गई, लेकिन बारिश के बाद भी उमस से लोगों को राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
लोगों को पूरे जिले में एक साथ झमाझम बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जिलों में अगले तीन दिनों तक गरज चमक के साथ तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। आगरा में भी बादल बरस सकते हैं।
विज्ञापन
आसमान में बादलों की लुकाछिपी
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में पारा सामान्य से एक डिग्री कम है। सुबह से शाम तक बादलों की लुकाछिपी बनी रही, लेकिन शाम को पांच बजे काले बादल घिर आए।
विज्ञापन
लोगों को लगा कि गुरुवार की तरह तेज बारिश होगी, लेकिन लोगों को मायूस होना पड़ा। हालांकि बादलों के छाने के साथ तेज हवाएं भी चलीं, जिससे गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शनिवार की शुरुआत उमस भरी गर्मी से हुई।
बारिश से मिलेगी राहत
शनिवार को शहर में अधिकतम 37 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद तापमान में गिरावट हो सकती है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में बादल छाए रह सकते हैं। सुबह से दोपहर तक उमस रह सकती है, लेकिन शाम को बादलों की लुकाछिपी के साथ बारिश के आसार बन सकते हैं।
सोमवार तक आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। दिन में तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच बना रह सकता है, वहीं गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश संभव है।
यह भी पढ़ें: विश्व जनसंख्या दिवस: 'हम दो हमारे दो' की राह पर परिवार, पांच साल में ढाई गुना बढ़ी पुरुष नसबंदी