{"_id":"5f7bedbbb26a461e385137ff","slug":"weather-forecast-update-today-in-agra-news-temperature-decreased-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Today: सुबह और रात को होने लगा गुलाबी सर्दी का एहसास, सात दिन में चार डिग्री गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Today: सुबह और रात को होने लगा गुलाबी सर्दी का एहसास, सात दिन में चार डिग्री गिरा पारा
Tue, 06 Oct 2020 09:38 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 06 Oct 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी में रात का पारा सात दिन में चार डिग्री गिर गया है, जबकि दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा चल रहा है। इससे सुबह और रात को गुलाबी सर्दी का एहसास शुरू हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा। दिन के तापमान में फिलहाल कोई गिरावट के आसार नहीं है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की शुरुआत के बाद तापमान में कमी आ सकती है।
विज्ञापन
सोमवार को ताजनगरी में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई है। सुबह तापमान कम होने के कारण अब कूलर और एसी बंद कर दिए गए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में दिन का तापमान स्थिर रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
रात में ऐसे कम हुआ तापमान
दिन - अधिकतम - न्यूनतम
28 सितम्बर - 37.3 - 24.4
1 अक्टूबर - 37.2 - 22.1
2 अक्टूबर - 37.3 - 21.9
3 अक्टूबर - 36.4 - 22.4
4 अक्टूबर - 37.1 - 20.8
5 अक्टूबर - 36.2 - 20.1