फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Forecast Update Today in Agra News: Agra Temperature Drops To Four Degrees

Weather Today: ताजनगरी में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में चार डिग्री की गिरावट

Sat, 12 Dec 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Agra News: Agra Temperature Drops To Four Degrees
आगरा में मौसम बदला - फोटो : अमर उजाला

आगरा में मौसम का मिजाज एकदम बदल गया है। अब तक बेहद गर्म चल रहा दिसंबर का महीना शुक्रवार की सुबह से ही सर्द हो गया। सुबह से ही बादल छाए रहे जो पूरे दिन बने रहे। दिन में चंद मिनटों के लिए भी धूप नहीं निकली, जिस वजह से तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दोपहर में बूंदाबांदी होने से सर्दी बढ़ गई। 

विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 24.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है, वहीं दिन में बृहस्पतिवार के मुकाबले चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बादलों के छाए रहने के कारण तापमान में कमी रही। 
विज्ञापन



मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक सुबह कोहरा और घनी धुंध छाए रहने के आसार हैं। दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट के आसार हैं। दोपहर में बादलों की लुकाछिपी के आसार बने रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण बढ़ा, दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा आगरा 

शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला, लेकिन शहर में प्रदूषण कम नहीं हुआ। आगरा देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में न केवल बना हुआ है, बल्कि शुक्रवार को तो देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। शनिवार को तीसरे स्थान पर था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक शुक्रवार को कानपुर देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स-एक्यूआई) 390 रहा, जबकि दूसरे नंबर पर आगरा रहा, जहां एक्यूआई 355 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed