{"_id":"5ff20ae88ebc3e3f527cfcea","slug":"weather-forecast-today-update-in-agra-news-rainfall-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Weather: सर्दी में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Weather: सर्दी में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम
Mon, 04 Jan 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
आगरा में हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कड़ाके की सर्दी के बीच रविवार को सुबह और शाम हल्की बारिश हुई। इससे ठिठुरन और बढ़ गई। बाह क्षेत्र में शनिवार रात करीब 12 बजे बारिश के साथ ओले भी गिरे जबकि बटेश्वर में ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरी। शहर में रविवार को कुल 2.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
रविवार को अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री पर पहुंच गया। दो दिनों केअंदर बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में 9 डिग्री का इजाफा हुआ। नए साल पर न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से बढ़कर 11.8 डिग्री तक पहुंचा है, लेकिन शीत लहर के कारण ठिठुरन से राहत नहीं है।
विज्ञापन
चार डिग्री बढ़ा दिन का पारा
रविवार को दिन में पारा शनिवार के मुकाबले चार डिग्री बढ़ गया। दोपहर बारिश हुई तो फिर शाम को बूंदाबांदी हुई। इसके बाद रात साढ़े आठ बजे फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक यानी बुधवार तक बारिश के आसार बने रहेंगे। बादलों की लुकाछिपी जारी रहेगी और दिन में एक से दो बार बारिश हो सकती है। बारिश के कारण गलन बनी रहेगी और दिन में तापमान सामान्य से कम रहेगा।
विज्ञापन
बिजली गुल...फसलों को नुकसान
बटेश्वर के गोकुलनाथ मंदिर के पास रखे ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरी। इससे बैरक टोला के 50 से अधिक घरों की बत्ती गुल हो गई। वहीं फरेरा क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरने से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। संवाद
मथुरा में भी पड़े ओले
कोसीकलां में दिन भर रुक-रुककर तेज बारिश के साथ ओले गिरे। टैंटीगांव के सुरीर क्षेत्र में तेज बारिश के साथ हल्के ओले पड़े। बलदेव में शनिवार की रात से रविवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। शाम को तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया।