फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Forecast Today Fog In Agra Taj Mahal Tourist

मौसम: आगरा में सुबह छाया घना कोहरा, ताजमहल पर सेल्फी के शौकीन हुए परेशान, 'गुम' हुआ ताज

Thu, 13 Jan 2022 03:06 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 13 Jan 2022 03:06 PM IST
सार

जनवरी में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। आगरा में गुरुवार की सुबह का आगाज कोहरे के साथ हुआ। बर्फीली हवाओं के चलते लोग दिन में ठिठुरते रहे। 

विज्ञापन
Weather Forecast Today Fog In Agra Taj Mahal Tourist
कोहरे में ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे तक बेहद हल्का कोहरा रहा, लेकिन 5:30 बजे के बाद देखते ही देखते कोहरा बेहद घना होता चला गया। सुबह आठ बजे तक तो कोहरे में दृश्यता 50 मीटर भी नहीं रही। हाईवे, यमुना नदी के किनारे और शहर के बाहरी हिस्से में घना कोहरा छाए रहने से ट्रैफिक रेंगकर चला। ताजमहल का दीदार करने आए सैलानियों को सुबह 10 बजे तक रॉयल गेट से ताज नजर नहीं आया। वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री नीचे रहा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे के बाद जो सैलानी पहुंचे, उन्हें रॉयल गेट से सामने सफेद पर्दे की तरह से सब सफेद नजर आया। सेंट्रल टैंक से आगे जाने पर चमेली फर्श से ताज की मीनारे नजर आईं। ऐसे में सैलानी सुबह 10 बजे तक ताज की झलक पाने के बाद ही बाहर निकले। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18.7 डिग्रीसेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे है, वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री नीचे है। सुबह घना कोहरा छाया रहा, जबकि दोपहर एक बजे बादलों की लुकाछिपी शुरू हो गई। मकर संक्राति से एक दिन पहले इस सीजन का यह घना कोहरा रहा। सुबह बेहद गलन और ठिठुरन रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है। दोपहर में धूप खिली रह सकती है, वहीं रात में फिर से कोहरा छा सकता है। 17 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने के आसार जताए गए हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed