फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather counterattack, patients in OPD crossed 1400

Agra News: मौसम का पलटवार, ओपीडी में मरीज 1400 के पार

Mon, 04 Mar 2024 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Weather counterattack, patients in OPD crossed 1400
कासगंज। मौसम जे पलटवार से लोगों की सेहत लगातार प्रभावित हो रही है। सोमवार को विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हुआ। 1441 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। इनमें बुखार, सांस, जोड़ों के दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। अस्पताल परिसर में पर्चा काउंटर से लेकर दवा वितरण स्थल तक मरीजों की लंबी कतार लगी रहीं। इससे उन्हें दिक्कत का सामना भी करना पड़ा। जिला अस्पताल पर सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ने लगी। ओपीडी बंद होने तक 1441 मरीज अस्पताल पर आए। यह संख्या पिछले सोमवार से 140 अधिक रही। भीड़ बढ़ने से काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लग गई। इससे पर्चा बनने में काफी समय लगा। संक्रामक रोग विभाग, बाल रोग विभाग, अस्थि रोग विभाग में काफी भीड़ रही। बुखार के 231 मरीज आए, जिसमें 71 बच्चे शामिल रहे। सांस के 87 मरीज आए। जिसमें 31 बच्चे रहे। डायरिया के 30 मरीज आए, जिसमें 10 बच्चे रहे। इसके अलावा नेत्र विभाग में भी काफी भीड़ देखी गई। मरीजों ने आंखों में खुजली, पानी आने आदि की शिकायतें बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed